फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Baba performs dangerous bike stunt on road video goes viral on social media

Viral Video: हैंडल पर पैर रख बाबा ने सड़क पर दौड़ाई बाइक, लोग बोले- परलोक जाने की बहुत जल्दी है

Fri, 03 Jul 2026 01:35 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 03 Jul 2026 01:35 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बाबा का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें बाबा हाथ छोड़कर बाइक के हैंडल के ऊपर पैर रख सड़क पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Baba performs dangerous bike stunt on road video goes viral on social media
सड़क पर स्टंट करते दिखे बाबा जी - फोटो : @KUNDAN00PATEL

विस्तार

Baba Performs Dangerous Bike Stunt On Road: आपने अक्सर सोशल मीडिया पर बाइक स्टंट्स के कई वीडियो देखे होंगे। इनमें से कई बार कुछ वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं तो वहीं कई वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि, इतने सड़क हादसों के बाद भी रील बनाने या फेमस होने के चक्कर में कुछ लोग अपनी जान तक की परवाह नहीं करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाबा हाथ छोड़कर बाइक के हैंडल के ऊपर पैर रख सड़क पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

 

Viral Video: बारिश में सड़क के बीचों-बीच डांस रील बनाती लड़की और पीछे से आती तेज रफ्तार बस, फिर हुआ कुछ ऐसा.....

विज्ञापन


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, भगवा कपड़े पहने एक बाबा तेज रफ्तार से सड़क पर बाइक दौड़ाते नजर आ रहे हैं। बिना हैंडल पकड़े बाबा आराम से बाइक पर बैठे हुए हैं। उनके दोनों हाथ पूरी तरह खुले हुए हैं और बाइक सड़क पर तेज रफ्तार से चलती नजर आ रही है। वहीं बाबा का एक पैर बाइक के हैंडल पर है। बाबा की बाइक के आसपास कुछ वाहन भी चलते दिखाई दे रहे हैं, जिससे यह साफ होता है कि स्टंट किसी खाली सड़क पर नहीं बल्कि लोगों की आवाजाही वाली सड़क पर हो रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

हाथ छोड़ सड़क पर बाइक स्टंट करते बाबा के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- बाबा जी का आत्मविश्वास तो कमाल का है। हाथ पूरी तरह फ्री हैं, लेकिन सड़क पर जरा सी गलती भारी पड़ सकती है। सड़क पर सुरक्षा पहले होना चाहिए लापरवाही नहीं। हेलमेट और चलाने का तरीका ही सुरक्षित करता है स्टंट नहीं। 


बाइक स्टंट करते बाबा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे अभी तक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो देख लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- बाबा जी में टैलेंट तो है, लेकिन उनकी एक छोटी सी गलती किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। दूसरे शख्स ने लिखा- लगता है बाबा जी को परलोक जाने की बहुत जल्दी है। वहीं कई यूजर्स हेलमेट, ट्रैफिक नियम और सुरक्षित ड्राइविंगको को लेकर बाबा को कमेंट कर रहे हैं। 

Viral: ऑफिस के पहले और बाद में रैपिडो चला कर परिवार का खर्च उठाता शख्स, 5 घंटे की नींद में गुजर रही जिंदगी

Viral Video: शादी में गोरिल्ला बनकर लोगों को हंसाने वाला शख्स, बताया अंदर छिपे इंसान की जिंदगी का संघर्ष

 

सड़क पर स्टंट करना न सिर्फ अपनी जान के लिए, बल्कि आसपास चल रहे लोगों की सुरक्षा के लिए भी बेहद खतरनाक हो सकता है। एक छोटी-सी गलती या संतुलन बिगड़ने पर गंभीर दुर्घटना हो सकती है, जिससे आपके साथ-साथ अन्य वाहन चालक और राहगीर भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। इसलिए हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सड़क को सुरक्षित यात्रा के लिए ही इस्तेमाल करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed