फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   ufo seen in the sky mysteriously disappeared in few seconds video viral on social media

UFO: आसमान में दिखा यूएफओ, पलभर में रहस्यमयी तरीके से हो गया गायब, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 09 Aug 2023 06:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Aug 2023 06:17 PM IST
सार

वीडिया में दिख रहा है कि समुद्र में लहरें उठ रही हैं और बादलों के बीच बिजली कड़क रही है। वायरल वीडियो को देखकर पता चलता है कि भारी बारिश होने वाली है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया गया है।

विज्ञापन
ufo seen in the sky mysteriously disappeared in few seconds video viral on social media
ufo seen in the sky mysteriously disappeared in few seconds - फोटो : Twitter/@RT_com

विस्तार

 

विज्ञापन

UFO spotted in the sky: दुनिया में अक्सर एलियंस और अन आईडेंटिफाई ऑब्जेक्ट (UFO) की चर्चा होती है। कई बार आसमान में एलियन यान यानी यूएफओ को देखने का दावा किया जाता है। अब एक बार फिर आसमान में अजीबगरीब चीज को देखा गया है। इस चीज को अन आईडेंटिफाई ऑब्जेक्ट(यूएफओ) बताया जा रहा है। भीषण तूफान के समय यह अजोबीगरीब चीज आसमान में देखी गई है। 

वीडिया में दिख रहा है कि समुद्र में लहरें उठ रही हैं और बादलों के बीच बिजली कड़क रही है। वायरल वीडियो को देखकर पता चलता है कि भारी बारिश होने वाली है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। यह वीडियो 19 सेकेंड का है, जिसमें तेज हवाओं के बीच दो महिलाएं खड़ी हुई नजर आ रही हैं। इसी दौरान एक शख्स आसमान में अजीब चीज देखने की बात कहता है। शख्स उसे देखकर हैरान हो जाता है। शख्स आसपास खड़े लोगों से पूछता है कि ‘क्या तुमने वो देखा? क्या किसी ने वो देखा। 

विज्ञापन


इसके बाद आसमान में उड़ रही अजीब चीज आखों के सामने से रहस्यमयी तरीके से कुछ सेकेंड के अंदर गायब हो जाती है। यह चीज रोशनी की रफ्तार जैसी नजर आती है। वीडियो में अनोखी चीज आसमान में तेजी से गुजरते हुए दिखती है। उस समय आसमान में बिजली भी कड़क रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Moon Mystery: ये हैं चंद्रमा के हैरान करने वाले छह रहस्य, वैज्ञानिक आज तक नहीं उठा पाए पर्दा


आखिर शख्स के वीडियो में अज्ञात वस्तु कैद हो जाती है। हालांकि अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं (यूएफओ) के होने का विषय विवादास्पद है। दुनिया के वैज्ञानिकों की इस पर अलग-अलग राय है। 



Time Traveller: साल 6000 से लौटकर आया शख्स! बताया भविष्य में कैसी दिखेगी दुनिया, जानकर हो जाएंगे हैरान

बता दें कि हाल ही में अमेरिका के टेक्सास के ऊपर से जा रहे एक जहाज के यात्रियों ने दावा किया था कि उन्होंने यूएफओ देखा। उनका कहना है कि उन्हें पहले लगा था कि वह बादल पर प्लेन की ही छिव हो सकती है, लेकिन वह अचानक लापता हो गया। ऐसे में इसके यूएफओ होने का शक ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed