{"_id":"6808b921b3137dad5900dd64","slug":"two-girls-were-seen-fighting-on-the-road-while-holding-their-hair-video-goes-viral-on-internet-2025-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: सड़क पर बाल पकड़कर लड़ती दिखीं दो लड़कियां, वीडियो देख लोग बोले- अस्पताल पहुंचाकर ही मानेगी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: सड़क पर बाल पकड़कर लड़ती दिखीं दो लड़कियां, वीडियो देख लोग बोले- अस्पताल पहुंचाकर ही मानेगी
Wed, 23 Apr 2025 03:31 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 23 Apr 2025 03:31 PM IST
सार
Girls Fight Video: तो आज की इस खबर में हम भी आपको ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें दो लड़कियां बुरी तरह लड़ाई कर और एक दूसरे को पीट भी रही हैं, जिसे लोग बहुत देख और शेयर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
विज्ञापन
लड़कियों के बीच हुई झड़प
- फोटो : इंस्टाग्राम @x_kumu17
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ऐसे वीडियोज या रील्स जरूर वायरल होते हैं, जिसे देख हमारी हंसी फूट पड़ती है। ये रील्स न केवल हमारा मनोरंजन करते हैं, बल्कि ये भी बताते हैं कि कभी भी ऐसी परिस्थिति आ सकती है। कहते हैं कि जब दो अपोजिट जेंडर में लड़ाई होती है तो यह देखना काफी दुखद होता है, लेकिन जब एक ही जेंडर के दो लोगों की लड़ाई होती है तो काफी मजा आता है और अगर लड़ाई दो लड़कियों के बीच में हो जाए तो यह सोने पर सुहागा होने जैसा है। सोशल मीडिया पर लड़कियों की लड़ाई कम ही देखने को मिलती है, लेकिन जब ऐसी रील्स सामने आती है तो सबसे ज्यादा मजाक लड़के ही उड़ाते हैं। तो आज की इस खबर में हम भी आपको ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें दो लड़कियां बुरी तरह लड़ाई कर और एक दूसरे को पीट भी रही हैं, जिसे लोग बहुत देख और शेयर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
वीडियो में दो लड़कियां आपस में झगड़ती हुई नजर आती हैं। पास में एक और लड़की खड़ी होती है, जो उन्हें लड़ते हुए देखकर हंस रही होती है। उसी वक्त एक आंटी वहां से गुजरती हैं, झगड़ा देखकर भी बिना कुछ बोले चली जाती हैं। वीडियो में धीरे-धीरे लड़ाई एकतरफा हो जाती है। एक लड़की दूसरी को नीचे गिरा देती है और उसे मारने लगती है। ये वीडियो कहां का है और लड़ाई क्यों हुई, इसकी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
लोगों को पसंद आ रहा है ये वीडियो
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर x_kumu17 नाम के अकाउंट से डाला गया है। वीडियो पर लिखा गया है, "मैटर कुछ ज्यादा सीरियस है।" अब तक इस वीडियो को बहुत सारे लोग देख चुके हैं और उस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
कुछ यूजर्स ने मस्ती में कमेंट किए हैं। एक ने लिखा, "लगता है किसी ने ट्रिप कैंसिल कर दी।" दूसरे यूजर ने कहा, "बहुत मजा आ रहा है, दिल खुश हो गया।" एक और यूजर ने लिखा "बहुत मारा, पूरी ताकत से मारा।" एक और यूजर ने कहा, "आज तो अस्पताल पहुंचाकर ही मानेगी।" वहीं किसी ने पूछा, "कौन है वो लड़का जिसकी वजह से ये झगड़ा हुआ?" बता दें कि भले ही इस लड़ाई की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन यह वीडियो लोगों के बीच काफी चर्चा में है और तेजी से वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram