Viral Video: बहन की शादी में भाइयों ने किया ऐसा धुआंधार डांस, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल
Viral Video: वीडियो में दो भाई धुरंधर फिल्म के आइटम सॉन्ग 'शरारत' पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों भाइयों ने अपनी बहन की शादी को अपने डांस से स्पेशल बना दिया है। बता दें कि इस डांस वीडियो को अभी तक 5 मिलियन यानी (50 लाख) से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Shararat Dance Viral Video: किसी भी भाई के लिए उसकी बहन की शादी सबसे खास लम्हा होता है। जहां उसकी शादी की खुशी और उसकी विदाई का दुख एक साथ होते हैं। बहन की शादी की जिम्मेदारियों के साथ-साथ भाई उसकी खुशी को यादगार बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें दो भाई धुरंधर फिल्म के आइटम सॉन्ग 'शरारत' पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों भाइयों ने अपनी बहन की शादी को अपने डांस से स्पेशल बना दिया है। बता दें कि इस डांस वीडियो को अभी तक 5 मिलियन यानी (50 लाख) से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
Viral Video: पेट्रोल पंप पर जार में पेट्रोल भरवाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- क्या यह कानूनी है?
Viral Video: LPG संकट के बीच 2 दिनों में बिके 100 से ज्यादा इंडक्शन, जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो
वायरल वीडियो में दोनों भाइयों का देसी स्वैग देखते ही बन रहा है। ट्रेडिशनल कुर्ता-पायजामा पहने ये दोनों भाई स्टेज पर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' पर एकदम धुआंधार डांस करते नजर आ रहे हैं। स्टेज पर डांस करते इन भाइयों वाले डांस में आपको फुल ऑन एनर्जी दिखेगी जिसनें शादी के माहौल में चार चांद लगा दिए हैं।
शादी में धमाकेदार डांस करते भाईयों के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @vaibhavkhar पर शेयर किया गया है। वीडियो को अभी तक 5 मिलियन यानी (50 लाख) से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
Viral Video: स्कूल जाती दिव्यांग लड़की का वीडियो देख, सोनू सूद समेत कई सेलेब्स ने मांगा पता
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- ये ओरिजनल से भी अच्छा है। दूसरे यूजर ने लिखा- काश मेरे भाई भी ऐसा डांस करते। बता दें कि इस वीडियो पर ओरिजिनल गाने के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने भी कमेंट किया है। उन्होंने बेहतरीन लिख कर इन दोनों भाइयों का आत्मविश्वास बढ़ाया है।