फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   To see the fight the boy came out of the shop and started cutting his hair on the road Video goes Viral

Viral Video: झगड़ा देखने के लिए दुकान से बाहर आकर सड़क पर बाल कटवाने लगा लड़का, नाई ने भी दिया साथ

Wed, 11 Jun 2025 02:55 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 11 Jun 2025 02:55 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तंग सी गली के कोने पर कई लोग जमा हैं। सबके चेहरों पर उत्साह साफ नजर आती है। जैसे कि मानो कुछ खास देखने को मिला हो। इसी भीड़ में एक लड़का भी मौजूद है, जो सड़क के किनारे खड़ा होकर बाल कटवा रहा है।

विज्ञापन
To see the fight the boy came out of the shop and started cutting his hair on the road Video goes Viral
झगड़ा देखने के लिए सड़क पर बाल कटवाने लगा युवक - फोटो : एक्स@PalsSkit

विस्तार

सोशल मीडिया आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। यहां हर पल कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। कभी कोई मजेदार वीडियो, कभी किसी की बहस, तो कभी कुछ ऐसा अतरंगी जो आंखों को यकीन तक न हो। ऐसा ही एक ताजा वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग न केवल हैरान हो रहे हैं बल्कि हंस भी रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तंग सी गली के कोने पर कई लोग जमा हैं। सबके चेहरों पर उत्साह साफ नजर आती है। जैसे कि मानो कुछ खास देखने को मिला हो। इसी भीड़ में एक लड़का भी मौजूद है, जो सड़क के किनारे खड़ा होकर बाल कटवा रहा है। उसके पास खड़ा नाई भी पूरे फोकस से अपने काम में लगा है, जैसे कि यह कोई नॉर्मल सैलून का सीन हो।
विज्ञापन

 

बीच गली में लड़के ने कटवाया बाल
अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस लड़के ने बीच गली में ही बाल कटवाने का फैसला क्यों लिया? जब कैमरा थोड़ा और आगे बढ़ता है तो इसकी वजह भी साफ हो जाती है। दरअसल, उसी गली में कुछ लोग आपस में भिड़े हुए हैं और एक जोरदार झगड़ा चल रहा है। भीड़ में मौजूद सभी लोग उसी झगड़े को देख रहे हैं और बाल कटवाता लड़का भी उसी में तल्लीन है। उसका ध्यान बालों पर कम और लड़ाई पर ज्यादा है, लेकिन कटिंग भी साथ-साथ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह अनोखा वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन काफी दिलचस्प है, "काम तो रोज करना है, झगड़ा रोज नहीं होता।" यही लाइन वीडियो का सार भी है और यूजर्स को खूब पसंद आ रही है। वीडियो ने इंटरनेट पर आते ही धूम मचा दी है और इसे हजारों बार देखा जा चुका है। कमेंट्स में लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “झगड़ा देखना भी तो जरूरी है।” दूसरे ने कहा, “रोज कहां ऐसा नजारा मिलता है।” वहीं एक और यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “कटिंग के साथ लाइव लड़ाई देखने का मजा ही कुछ और है, भाई फुल एंटरटेनमेंट ले रहा है।” बता दें कि यह वीडियो न सिर्फ मजेदार है, बल्कि यह भी दिखाता है कि आम जिंदगी के छोटे-छोटे पल भी किस तरह लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed