फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   To save himself from rain, the boy did such Jugaad fitted the umbrella on the car Video goes Viral

Viral Video: बारिश से बचने के लिए लड़के ने लगाया ऐसा जुगाड़, गाड़ी पर फिट कर दिया छाता, लोग बोले- क्रिएटिविटी

Thu, 28 Aug 2025 03:54 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 28 Aug 2025 03:54 PM IST
सार

Viral Video: फिलहाल एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को खूब हंसाया भी है और सोचने पर भी मजबूर कर दिया है। वीडियो में दो लोग बाइक पर सफर कर रहे हैं। आमतौर पर बारिश के मौसम में बाइक पर सफर करना आसान काम नहीं होता।

विज्ञापन
To save himself from rain, the boy did such Jugaad fitted the umbrella on the car Video goes Viral
शख्स ने बाइक पर लगाया छाता - फोटो : एक्स

विस्तार

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही मजेदार है। यहां कब कौन-सी चीज लोगों का ध्यान खींच ले, इसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। अक्सर ऐसा होता है कि लोग सड़क पर चलते समय या कहीं बाहर निकलते समय कुछ अलग या मजेदार चीज देख लेते हैं। फिर क्या तुरंत मोबाइल निकालकर उसे वीडियो में कैद कर लेते हैं और सोशल मीडिया पर डाल देते हैं। अगर वीडियो थोड़ा भी यूनिक हुआ या फिर लोगों को हंसी आ गई तो वह तेजी से वायरल हो जाता है। शायद यही वजह है कि आजकल सोशल मीडिया पर आए दिन कोई-न-कोई नया वीडियो वायरल होता ही रहता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
फिलहाल एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को खूब हंसाया भी है और सोचने पर भी मजबूर कर दिया है। वीडियो में दो लोग बाइक पर सफर कर रहे हैं। आमतौर पर बारिश के मौसम में बाइक पर सफर करना आसान काम नहीं होता। जब बारिश होती है तो लोग भीग जाते हैं और साधारण छाता भी उन्हें ठीक से बचा नहीं पाता। लेकिन इस वीडियो में बाइक सवार ने बारिश से बचने के लिए एक अनोखा जुगाड़ लगा रखा है। उसने अपनी बाइक पर एक खास तरह का छाता फिट कर लिया है।
विज्ञापन


शख्स ने बाइक पर लगाया छाता
ये छाता बिल्कुल बाइक के हिसाब से डिजाइन किया गया लगता है। इससे बाइक सवार बारिश में भी आराम से सफर कर सकता है। जिसने भी पहली बार इस जुगाड़ को देखा वह हैरान रह गया। वीडियो बनाने वाले को भी यह काफी यूनिक और दिलचस्प लगा, इसलिए उसने इसे कैमरे में कैद कर लिया। यही वजह है कि अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ag_bareilly नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "बाइक पर बारिश से बचने का अच्छा जुगाड़।" यही वजह है कि लोग इसे बड़े मजे लेकर देख रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया था। अब सोशल मीडिया की सबसे मजेदार बात यह है कि लोग सिर्फ वीडियो देखते ही नहीं, बल्कि उस पर अपनी राय भी देते हैं। इस वीडियो के नीचे भी तरह-तरह के कमेंट आने लगे। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "भाई, बारिश हमेशा सीधी नहीं होती, कई बार तिरछी भी होती है।" दूसरे ने लिखा, "साइड से पानी आ गया तो?" वहीं एक और ने चुटकी लेते हुए कहा, "आगे से बच जाएगा, पीछे से बच जाएगा, लेकिन दोनों साइड से क्या करेगा?" इन सब कमेंट्स पर लोग और भी ज्यादा हंसने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed