{"_id":"5e8595bc8ebc3e6fd92a751a","slug":"three-legged-man-frank-lentini-interesting-story-of-a-strange-person","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन टांगों वाला वो अनोखा इंसान, जिसने 77 साल तक किया दुनिया को हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
तीन टांगों वाला वो अनोखा इंसान, जिसने 77 साल तक किया दुनिया को हैरान
दुनिया में कभी-कभी ऐसे अजूबे देखने को मिलते हैं, जो बेहद ही आश्चर्यजनक होते हैं और उन अजूबों को देखने के बाद हम अक्सर सोचते हैं कि क्या ऐसा भी हो सकता है। एक ऐसा ही अजूबा था इटली का रहने वाला एक इंसान, जिसकी दो नहीं बल्कि तीन टांगें थी। जी हां, यह हैरान करने वाली बात तो है, लेकिन बिल्कुल सच है। कुदरत ने उसे असाधारण रूप में पैदा किया था और उस असाधारण रूप के साथ वो दो चार नहीं बल्कि 77 साल तक जिंदा रहा।
2 of 7
तीन टांगों वाला इंसान फ्रैंक लेंटिनी
- फोटो : Social media
इस अनोखे इंसान का नाम था फ्रांसेस्को 'फ्रैंक' लेंटिनी, जिसका जन्म 18 मई 1889 को इटली के सिसिली द्वीप में हुआ था। वह अपने 12 भाई-बहनों में पांचवें नंबर का था। जब वह बहुत छोटा था, तभी उसके माता-पिता ने उसे उसके चाचा-चाची के पास भेज दिया था, जहां उसका पालन-पोषण हुआ और वहीं से उसके करियर की भी शुरुआत हुई।
3 of 7
तीन टांगों वाला इंसान फ्रैंक लेंटिनी
- फोटो : Social media
आपको जानकर हैरानी होगी कि लेंटिनी की तीन टांगें, चार पैर और दो गुप्तांग थे। उसका चौथा पैर उसकी तीसरी टांग के घुटने के पास से निकल रहा था। हालांकि वह पैर पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाया। कहा जाता है कि लेंटिनी एक प्रकार के विकार से पीड़ित थे, जिसमें उनके शरीर से आधा जुड़वां बच्चा जुड़ा हुआ था। वो 'आधा बच्चा' उनकी रीढ़ की हड्डी के साथ जुड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
तीन टांगों वाला इंसान फ्रैंक लेंटिनी
- फोटो : Social media
फ्रैंक लेंटिनी को अपनी पूरी जिंदगी तीन टांगों, चार पैरों और दो गुप्तांगों के साथ ही गुजारनी पड़ी। ऐसा नहीं है कि फ्रैंक ने अपने अतिरिक्त अंगों को हटवाने की कोशिश नहीं की थी, लेकिन डॉक्टरों ने साफ-साफ कह दिया था कि अगर वह अपने अतिरिक्त अंगों को हटवाते हैं तो उन्हें लकवा मार सकता है और वो हमेशा के लिए अपाहिज हो सकते हैं, क्योंकि उनकी जो तीसरी टांग थी, वो उनकी रीढ़ की हड्डी के बिल्कुल पास थी।
विज्ञापन
5 of 7
तीन टांगों वाला इंसान फ्रैंक लेंटिनी
- फोटो : Social media
फ्रैंक जब 12 साल थे, तब उनकी मुलाकात विंसेनजो मैगनैनो नामक शख्स से हुई, जो उस समय एक सर्कस का मालिक था। उसने फ्रैंक को सर्कस में भर्ती होने का सुझाव दिया, जो फ्रैंक को अच्छा लगा। देखते ही देखने फ्रैंक सर्कस में दर्शकों की पहली पसंद बन गए। तीन टांगें होने के बावजूद उनके पास गजब की फुर्ती थी। वह अपनी तीसरी टांग से फुटबॉल को किक मारा करते थे, जो लोगों को काफी पसंद आता था। साथ ही साथ वह हाजिर जवाबी थी थे और अपने जवाब से दर्शकों का दिल जीत लेते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।