फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Thieves Uproot Entire ATM Machine in Deoghar and Escape in Car Video goes Viral

देवघर में चोरों का बड़ा दुस्साहस, पैसे नहीं पूरी एटीएम मशीन ही उखाड़ ले गए; कार में लादकर हुए फरार

Tue, 06 Oct 2026 10:55 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 06 Oct 2026 10:55 AM IST
सार

Viral Video: देवघर में चोरों ने देर रात एक एटीएम को ही निशाना बना लिया। नंदन पहाड़ के पास बदमाश पूरी एटीएम मशीन उखाड़कर कार में ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
 

विज्ञापन
Thieves Uproot Entire ATM Machine in Deoghar and Escape in Car Video goes Viral
रात के अंधेरे में एटीएम पर टूट पड़े बदमाश - फोटो : एक्स@spkendrapara

विस्तार

धार्मिक नगरी देवघर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे सीधे एटीएम को ही निशाना बनाने से नहीं डर रहे हैं। ताजा मामला देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ स्थित नदी सेवा आश्रम के पास का है। यहां देर रात अज्ञात चोरों ने एक एटीएम को निशाना बनाया। हैरानी की बात यह रही कि बदमाश एटीएम से पैसे निकालकर नहीं भागे, बल्कि पूरी मशीन ही उखाड़ ले गए। इसके बाद उसे कार में लादकर मौके से फरार हो गए। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने देर रात इस वारदात को अंजाम दिया। सुनसान इलाके का फायदा उठाकर चोर एटीएम के पास पहुंचे और मशीन को उखाड़ लिया। इसके बाद उसे कार में रखा और वहां से निकल गए। सुबह जब लोगों को इस घटना की जानकारी हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया। जिसने भी पूरी एटीएम मशीन गायब होने की बात सुनी, वह हैरान रह गया।
विज्ञापन


 सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की ओर से इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात के समय वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे और जिस कार में एटीएम मशीन ले जाई गई, वह किस रास्ते से आई और किस रास्ते से वापस गई। पुलिस कार के नंबर और उसके संभावित रास्तों की भी जानकारी जुटा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशेवर गिरोह का हाथ होने का शक
शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस को शक है कि इस वारदात के पीछे किसी पेशेवर अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ हो सकता है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही चोरी हुई एटीएम मशीन को भी बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed