{"_id":"68ece6dc257d7bc75a05e732","slug":"the-wedding-was-going-on-in-the-mandap-and-in-the-middle-the-bride-fell-asleep-after-selling-the-horse-2025-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: मंडप में चल रही थी शादी और बीच में ही घोड़े बेचकर सो गई दुल्हन, फिर दूल्हे ने जो किया...","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: मंडप में चल रही थी शादी और बीच में ही घोड़े बेचकर सो गई दुल्हन, फिर दूल्हे ने जो किया...
Mon, 13 Oct 2025 05:19 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 13 Oct 2025 05:19 PM IST
सार
Viral Video: इस वीडियो में दिखाया गया है कि शादी की रस्में चल रही हैं। जयमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हैं और पंडित जी मंत्रोच्चार करवा रहे हैं। सब कुछ नॉर्मल चल रहा होता है। तभी कैमरे की नजर दुल्हन पर पड़ती है।
विज्ञापन
दुनिया में शादी की अनोखी परंपराएं
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
शादी का नाम सुनते ही हर किसी के दिमाग में खुशियों, सजावट और जश्न की तस्वीरें उभर आती हैं। लेकिन सच ये है कि शादी सिर्फ मस्ती और मजे का नाम नहीं होती, बल्कि इसमें कई लंबी और थका देने वाली रस्में भी होती हैं। हल्दी से लेकर मेहंदी और संगीत से लेकर मंडप तक की तैयारियां और रस्में दूल्हा-दुल्हन दोनों को इतना थका देती हैं कि उनके चेहरे पर थकान साफ झलकने लगती है। कई बार ये थकान इतनी हावी हो जाती है कि शादी जैसे बड़े मौके पर भी आराम की जरूरत महसूस होने लगती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी बात का सबूत है, जिसे देखकर लोग मुस्कुराए बिना नहीं रह पा रहे। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में दिखाया गया है कि शादी की रस्में चल रही हैं। जयमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हैं और पंडित जी मंत्रोच्चार करवा रहे हैं। सब कुछ नॉर्मल चल रहा होता है। तभी कैमरे की नजर दुल्हन पर पड़ती है। दुल्हन की थकान इतनी बढ़ चुकी होती है कि वह मंडप में ही आंखें बंद कर नींद में जाने लगती है। जैसे ही यह नजारा कैमरे में कैद होता है, लोग देखकर हैरान भी होते हैं और हंस भी पड़ते हैं।
विज्ञापन
शादी के दौरान सोई दुल्हन
अब इस पूरे सीन में सबसे प्यारी बात यह रही कि दूल्हे का अंदाज हर किसी का दिल जीत लेता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दुल्हन नींद में झुक जाती है तो दूल्हा बड़े ही प्यार और नर्मी से उसे जगाने की कोशिश करता है। उसका यह केयरिंग नेचर देखकर लोग दूल्हे की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे। जैसे ही दुल्हन की आंखें खुलती हैं, वह थोड़ी देर के लिए चौंक जाती है, लेकिन फिर हल्की सी मुस्कान के साथ सब कुछ नॉर्मल हो जाता है। इस छोटे से वीडियो क्लिप में यह साफ झलकता है कि शादी सिर्फ दो लोगों का साथ नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी और परवाह का रिश्ता भी है। दूल्हा जिस तरह से दुल्हन का ध्यान रखता है, वह कपल के बीच की समझ और प्यार को दिखाता है।
विज्ञापन
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो इंस्टाग्राम पर @success_life_partner नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। हैरानी की बात ये है कि इस वीडियो को अब तक 4 लाख 21 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इस पर लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने मजाक में लिखा, “पहले थोड़ा सो लेती हूं, शादी तो चलती रहेगी।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “दूल्हे की मुस्कान ने दिल जीत लिया।” कुछ लोगों ने दुल्हन के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा, “बेचारी को सोने भी नहीं दिया।”