फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The groom brought the wedding procession not in a car or helicopter but in a moving truck Video Viral

Viral Video: कार या हेलिकॉप्टर से नहीं ट्रक चलाते हुए बरात लेकर आया दूल्हा, चौंके गांव वाले, वीडियो वायरल

Mon, 12 May 2025 05:09 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 12 May 2025 05:09 PM IST
सार

Wedding Video: यह अनोखी शादी छिंदवाड़ा के चौरई ब्लॉक के पलटवाड़ा गांव निवासी सोनू वर्मा की है। सोनू का सपना था कि वह अपनी शादी में दुल्हन को किराए की गाड़ी से नहीं, बल्कि अपनी खुद की गाड़ी से विदा कराएं। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने एक ट्रक फाइनेंस करवाया और उसे खास अपनी शादी के लिए तैयार किया।

विज्ञापन
The groom brought the wedding procession not in a car or helicopter but in a moving truck Video Viral
ट्रक से बारात लेकर पहुंचा शख्स - फोटो : एक्स

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देख हमारी हंसी फूट पड़ती है और हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर आज के जमाने में क्या हो रहा है। जैसे ही शादी का सीजन आता है, सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियोज की भरमार सी आ जाती है। शादियों में शाही विदाई का चलन अब आम बात हो गया है। कभी हेलीकॉप्टर से तो कभी लग्जरी गाड़ियों से दुल्हन की विदाई होना अब कोई नई बात नहीं रही। लेकिन मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में हुई एक अनोखी शादी ने सबका ध्यान खींचा है। यहां दूल्हे ने अपनी दुल्हन की विदाई किसी महंगी कार से नहीं, बल्कि खुद के सजाए हुए ट्रक से की। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह अनोखी शादी छिंदवाड़ा के चौरई ब्लॉक के पलटवाड़ा गांव निवासी सोनू वर्मा की है। सोनू का सपना था कि वह अपनी शादी में दुल्हन को किराए की गाड़ी से नहीं, बल्कि अपनी खुद की गाड़ी से विदा कराएं। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने एक ट्रक फाइनेंस करवाया और उसे खास अपनी शादी के लिए तैयार किया।
विज्ञापन


ट्रक से बारात लेकर आया दूल्हा
सोनू की शादी सिवनी जिले के केवलारी गांव की सोनम से तय हुई थी। जब सोनू ने सोनम को अपने इस सपने के बारे में बताया तो उसने बिना झिझक हामी भर दी। इसके बाद दोनों परिवारों ने भी इस अनोखे फैसले पर सहमति जताई और इस तरह एक यादगार विदाई की तैयारी शुरू हुई। शादी के दिन सोनू ने अपने ट्रक को फूलों से खूबसूरती से सजाया। ट्रक को शादी की थीम में ढालते हुए उसमें लाइट्स और रंग-बिरंगी सजावट की गई। दुल्हन की विदाई के समय वह खुद ट्रक चला कर अपनी नवविवाहित पत्नी को ससुराल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस विदाई का वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन ट्रक के पिछले हिस्से में बैठे हैं और गांव वाले वीडियो बना रहे हैं। गांव में यह नजारा देखकर लोग हैरान रह गए, लेकिन सभी के चेहरे पर मुस्कान थी। सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कोई इसे "देसी स्टाइल विदाई" बता रहा है, तो कोई "शादी हो तो ऐसी" कह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed