{"_id":"5ee773a58ebc3e430d56269f","slug":"the-five-most-expensive-fruits-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के पांच सबसे महंगे फल, कीमत जानकर ही उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया के पांच सबसे महंगे फल, कीमत जानकर ही उड़ जाएंगे होश
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 15 Jun 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
युबरी खरबूजा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमतौर पर जहां लोगों को 400-500 रुपये किलो मिलने वाले फल ही महंगे लगने लगते हैं, वही जरा सोचिए कि अगर कोई फल लाखों रुपये किलो या 10-20 लाख रुपये जोड़ा मिले तो आप क्या करेंगे। जी हां, दुनिया में ऐसे कई फल हैं, जिनकी कीमत सुनकर ही होश उड़ जाते हैं, उन्हें खरीदना तो दूर की बात है। आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही कुछ महंगे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें खरीदने के बारे में कोई आम आदमी तो सपने में भी नहीं सोच सकता।
2 of 6
युबरी खरबूजा
- फोटो : Social media
ये है युबरी खरबूजा, जो दुनिया के सबसे महंगे फलों में शुमार है। यह जापान में उगाया जाता है और वही पर बिकता भी है, क्योंकि जापान से बाहर इसका निर्यात बहुत कम ही होता है। इस खरबूजे को सूरज की रोशनी से दूर ग्रीन हाउस में उगाया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि युबरी खरबूजे की एक जोड़ी की कीमत करीब 20 लाख रुपये है, यानी 10 लाख रुपये का एक खरबूजा।
3 of 6
दुनिया का सबसे महंगा आम
- फोटो : Social media
ताईयो नो तामागो (एग ऑफ द सन) आम की एक ऐसी किस्म है, जिसे दुनिया का सबसे महंगा आम कहा जाता है। इसे जापान के मियाजाकी प्रांत में उगाया जाता है और उसके बाद पूरे देश में इसे बेचा जाता है। इस आम की एक किलो की कीमत तीन लाख रुपये से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रूबी रोमन अंगूर
- फोटो : Social media
ये है रूबी रोमन अंगूर। जापान में अंगूर की ये प्रजाति दुनिया के सबसे महंगे फलों में शुमार है। पिछले साल इस अंगूर का महज एक गुच्छा साढ़े सात लाख रुपये में बिका था, जिसमें 24 अंगूर थे। महंगा होने की वजह से ही इसे 'अमीरों का फल' कहा जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
लॉस्ट गार्डेन्स ऑफ हेलिगन पाइनएप्पल्स
- फोटो : Social media
पीले रंग का दिखने वाला यह अनानास दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक है। इसे इंग्लैंड के 'लॉस्ट गार्डेन्स ऑफ हेलिगन' में उगाया जाता है। इसी वजह से इसे 'लॉस्ट गार्डेन्स ऑफ हेलिगन पाइनएप्पल्स' के नाम से जाना जाता है। इसे तैयार होने में करीब दो साल का समय लगता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि महज एक अनानास की कीमत करीब एक लाख रुपये है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।