{"_id":"5ee769a68ebc3e433f0b3feb","slug":"ravindra-jadeja-is-best-fielder-of-world-cricket-says-steve-smith","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रवींद्र जडेजा मौजूदा दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'रवींद्र जडेजा मौजूदा दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 15 Jun 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप 2019 में रवींद्र जडेजा ने एक शानदार कैच लपका था
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को मौजूदा दौर का सर्वश्रेष्ठ फील्डर बताया है। स्मिथ ने साथ ही युवा खिलाड़ियों में भारतीय स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल को सबसे प्रभावशाली करार दिया। स्मिथ ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब दिया।
2 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ट्विटर
स्मिथ ने साथ ही कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट है जिसमें उन्हें खेलना पसंद है। अपनी चपलता और तेज क्षेत्ररक्षण के लिए पहचाने जाने वाले जडेजा की कई पूर्व खिलाड़ियों ने तारीफ की है और मौजूदा खिलाड़ी उनका सम्मान करते हैं। स्मिथ की राय भी उनसे अलग नहीं हैं।
3 of 6
केएल राहुल
- फोटो : पीटीआई
यह पूछने पर कि मौजूदा खिलाड़ियों में बेस्ट फील्डर कौन हैं, स्मिथ ने जडेजा का नाम लिया। स्मिथ से जब यह पूछा गया कि कौन सा भारतीय खिलाड़ी उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित करता है तो उन्होंने कहा, 'लोकेश राहुल। वह काफी अच्छे खिलाड़ी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल ने भारत के लिए 36 टेस्ट, 32 वन-डे और 42 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय टीम के नियमित सदस्य हैं। बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने के अलावा राहुल पिछले कुछ समय से सीमित ओवरों के क्रिकेट में विकेटीकपर की भूमिका भी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ट्विटर
महेंद्र सिंह धोनी के बारे में पूछने पर स्मिथ ने कहा, 'लेजंड। मिस्टर कूल।' स्मिथ ने साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी क्षमता को 'अनूठा' करार दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।