{"_id":"6858eb0d8c4c7452db0b6c5b","slug":"the-animal-was-acting-smart-in-front-of-the-crocodile-the-king-of-water-made-it-his-food-video-viral-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: मगरमच्छ के सामने होशियार बन रहा था जानवर, 'पानी के राजा' ने गर्दन मरोड़कर बना लिया अपना खाना","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: मगरमच्छ के सामने होशियार बन रहा था जानवर, 'पानी के राजा' ने गर्दन मरोड़कर बना लिया अपना खाना
Mon, 23 Jun 2025 11:21 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:21 AM IST
सार
Viral Video: यह सीन साफ तौर पर दिखाता है कि जंगल में हर पल जीवन और मौत की लड़ाई चलती रहती है। इम्पाला, जो दिखने में हिरण जैसा लगता है, असल में अफ्रीकी इलाकों में पाया जाने वाला एक जानवर है।
विज्ञापन
मगरमच्छ ने इस जानवर को झपट कर मारा
- फोटो : इंस्टाग्राम @naturehuntdiaries
विस्तार
इंसानी समाज में यह आम बात है कि जब कोई व्यक्ति पानी पी रहा हो तो उसे टोकना ठीक नहीं माना जाता। लेकिन प्रकृति में ऐसे कोई नियम नहीं होते। हाल ही में, वायरल हुए एक जंगल के वीडियो में यही कड़वा सच सामने आता है, जहां एक इम्पाला नामक जानवर नदी के किनारे पानी पी रहा होता है और अचानक उस पर मगरमच्छ हमला कर देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो जानवर खुद को बार-बार छुड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन मगरमच्छ अपनी पकड़ ढीली नहीं छोड़ता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह सीन साफ तौर पर दिखाता है कि जंगल में हर पल जीवन और मौत की लड़ाई चलती रहती है। इम्पाला, जो दिखने में हिरण जैसा लगता है, असल में अफ्रीकी इलाकों में पाया जाने वाला एक जानवर है। इसके सींग बिना शाखाओं के होते हैं और यह ‘एंटीलोप’ प्रजाति का हिस्सा होता है। इसके उलट हिरण ‘सर्विडी’ परिवार से संबंधित होता है और उसके सींग सीधे होते हैं, जो हर साल झड़ते हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by WildHunt | Nature | Prowl | Wilderness (@naturehuntdiaries)
विज्ञापन
मगरमच्छ की चपेट में आया जानवर
वीडियो में दिखाया गया है कि इम्पाला नदी का पानी पी रहा होता है। तभी पानी में छिपा एक मगरमच्छ अचानक उस पर जोरदार हमला कर देता है। हमला इतना तेज होता है कि इम्पाला को संभलने का मौका भी नहीं मिलता। जैसे ही मगरमच्छ उसे पानी में घसीटने लगता है। इम्पाला एक बार खुद को छुड़ाकर भागने की कोशिश करता है, लेकिन मगरमच्छ आसानी से उसका पीछा करते हुए पानी के बाहर तक आ जाता है और उसे फिर से पकड़ लेता है। करीब 12 सेकंड के इस छोटे से वीडियो में जंगल का यह रूप देखने को मिलता है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह क्लिप इंस्टाग्राम पर @naturehuntdiaries अकाउंट से साझा की गई है। वीडियो को अब तक 3.9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 4 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। कुछ लोगों ने मगरमच्छ की तेजी और शिकार पर पकड़ बनाने की सराहना की है। वहीं, कुछ दर्शकों को यह सीन काफी भावुक कर देने वाला लगा। एक व्यक्ति ने लिखा, “अचरज की बात है कि मगरमच्छ ने इतनी फुर्ती से खुद को दोबारा स्थिति में ढाल लिया।” वहीं दूसरे ने कहा, “ये हैरान कर देने वाला है कि भागने के बावजूद इम्पाला को मगरमच्छ ने फिर पकड़ लिया।”