{"_id":"6aef06a9e7ccafe8d30146d9","slug":"teacher-and-students-energetic-classroom-dance-wholesome-viral-video-2026-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने क्लासरूम को बनाया डांस फ्लोर, गुरुजी के साथ जमकर थिरके बच्चे, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
टीचर ने क्लासरूम को बनाया डांस फ्लोर, गुरुजी के साथ जमकर थिरके बच्चे, वीडियो हुआ वायरल
Sat, 07 Nov 2026 04:38 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Sat, 07 Nov 2026 04:38 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर स्कूल में टीचर के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि पूरा क्लासरूम डांस फ्लोर में बदल गया। टीचर के साथ बच्चे भी खुश होकर डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन
टीचर ने क्लासरूम को बनाया डांस फ्लोर, गुरुजी के साथ जमकर थिरके बच्चे
- फोटो : एक्स
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। अक्सर स्कूलों में पढ़ाई और होमवर्क के दबाव की खबरें पढ़ने और सुनने को मिलती हैं, लेकिन इस बार एक टीचर ने अपने अनोखे अंदाज से बच्चों को ऐसा सरप्राइज दिया कि पूरा क्लासरूम डांस फ्लोर में बदल गया। गुरुजी को मस्ती में झूमता देख बच्चे भी खुद को रोक नहीं पाए और जमकर डांस करने लगे।
विज्ञापन
गुरुजी का डांस देखकर झूम उठे बच्चे
करीब 58 सेकेंड के वायरल वीडियो में एक प्राइमरी स्कूल की क्लास नजर आ रही है। ग्रे और येलो रंग की यूनिफॉर्म पहने बच्चे अपनी-अपनी सीटों पर बैठे हैं। तभी हल्के नीले रंग की शर्ट पहने टीचर क्लास में आते हैं और अचानक पूरे जोश के साथ डांस करना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
टीचर को इस तरह मस्ती करते देख बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वह भी अपने गुरुजी के डांस स्टेप्स को फॉलो करने लगते हैं। देखते ही देखते क्लास का माहौल पूरी तरह बदल जाता है और कई बच्चे अपनी डेस्क पर चढ़कर खुशी से झूमने लगते हैं। बच्चों की मस्ती और टीचर के इस अंदाज ने वीडियो को बेहद खास बना दिया है।
विज्ञापन
दिवाली 2026: क्यों भारत की इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है दिवाली? वजह जानकर नहीं होगा यकीन
टीचर के अंदाज ने जीता लोगों का दिल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक शख्स ने वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने टीचर के इस कदम की तारीफ करते हुए बताया कि पढ़ाई के बीच बच्चों को हंसने-खेलने और तनाव से दूर रहने के लिए छोटे-छोटे ब्रेक मिलना भी जरूरी है। इससे बच्चे तरोताजा महसूस करते हैं और दोबारा पूरे मन से पढ़ाई कर पाते हैं।
Such a wonderful video..!! Every child deserves such happiness and fun. A little break from studies keeps them refreshed and stress-free. Hats off to the amazing teacher for spreading so much joy..!! ❤️ https://t.co/k3sPsSMf2c
— Subhash Bagaria (@techsolutions92) November 3, 2026
वीडियो ने यह भी दिखाया कि एक अच्छे शिक्षक की भूमिका सिर्फ किताबों से ज्ञान देने तक सीमित नहीं होती, बल्कि बच्चों के साथ जुड़ना, उनकी खुशियों का हिस्सा बनना और उन्हें तनावमुक्त रखना भी उतना ही जरूरी है।
अंतरिक्ष से धरती पर दिखी कुदरत की आतिशबाजी, शुभांशु शुक्ला ने दिवाली पर शेयर किया अद्भुत वीडियो
लोगों ने की टीचर की तारीफ
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने टीचर के इस दोस्ताना व्यवहार की जमकर तारीफ की। किसी ने इसे असली समझदारी बताया तो किसी ने कहा कि काश उनके स्कूल के दिनों में भी ऐसे शिक्षक होते। एक शख्स ने लिखा है कि इसे कहते हैं असली समझदारी। सही वक्त पर सही फैसला लेना ही इंटेलिजेंस है।