फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunita Williams: अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स का आया बयान, पृथ्वी पर वापस लौटने को लेकर कही ये बड़ी बात

Thu, 11 Jul 2024 02:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 11 Jul 2024 02:01 PM IST
विज्ञापन
Sunita Williams Space News Conference Shows Confidence Of Safe Return Saw Storm Becoming Hurricane
अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स का आया बयान - फोटो : PTI

Sunita Williams: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर अंतरिक्ष में फंस गए हैं। बोइंग स्टारलाइनर में खराबी आने के कारण दोनों अंतरिक्ष यात्री अभी तक वापस लौट नहीं पाए हैं। अंतरिक्ष यान दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पांच जून को लेकर गया था। अंतरिक्ष यात्रियों का यह मिशन सिर्फ आठ दिन का ही था। बोइंग स्टारलाइनर की यह पहली उड़ान थी। अब हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण उनकी वापसी को टाल दिया गया है। अंतरिक्ष में गए उनको एक महीने से अधिक हो चुका है। 



अब इस बीच सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने विश्वास जताया है कि बोइंग स्टारलाइनर में आई खराबी के बावजूद उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर पहुंचा देगा। बीते महीने अंतरिक्ष में गए सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल में सवार होने वाले पहले व्यक्ति हैं। उन्होंने बोइंग स्टारलाइनर में खराबी के बाद भी अपनी वापसी को लेकर आशा जताई है। 
 

Sunita Williams Space News Conference Shows Confidence Of Safe Return Saw Storm Becoming Hurricane
अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स का आया बयान - फोटो : NASA

दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अपने मिशन के अप्रत्याशित विस्तार पर किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने इस पर जोर दिया कि उन्हें स्टेशन चालक दल की मदद करने में आनंद आ रहा है। विलियम्स ने संवाददाताओं को आश्वासन दिया कि उनके दिल में यह भावना है कि अंतरिक्ष यान उन्हें घर ले आएगा, कोई समस्या नहीं।

Sunita Williams Space News Conference Shows Confidence Of Safe Return Saw Storm Becoming Hurricane
अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स का आया बयान - फोटो : NASA

मिशन के बढ़ने से आईएसएस चालक दल के साथ मदद करने और स्टारलाइनर की क्षमताओं का और परीक्षण करने का अतिरिक्त मौका दिया है। अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक दशक पहले स्टारलाइनर और स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल के विकास के काम की शुरुआत की थी। इससे आईएसएस अंतरिक्ष यात्रियों की उड़ान को सुविधाजनक बनाया जाना था, जिसके हर कंपनी में अरबों डॉलर का निवेश हुआ था।

Egyptian Mummies: क्या दुनिया में फैल सकती है महामारी? मिस्र की प्राचीन ममी में मिले खतरनाक वायरस

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunita Williams Space News Conference Shows Confidence Of Safe Return Saw Storm Becoming Hurricane
अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स का आया बयान - फोटो : NASA

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने अपना पहला चालक दल वाला अंतरिक्ष यान 2020 में लॉन्च किया था, जबकि बोइंग की उड़ान को सॉफ्टवेयर और अन्य तकनीकी समस्याओं की वजह से देरी का सामना करना पड़ा।

Solo Wedding: यहां पर लड़कियां धूमधाम से रचा रहीं शादी, न दूल्हा होता है और न ही बाराती, जानिए क्या है वजह

विज्ञापन
Sunita Williams Space News Conference Shows Confidence Of Safe Return Saw Storm Becoming Hurricane
अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स का आया बयान - फोटो : NASA

अंतरिक्ष में देखी हैरान करने वाली चीज

सुनीता विलियम्स ने अतंरिक्ष में एक हैरान करने वाली चीज देखीं। उन्होंने कक्षा से देखा कि एक छोटा तूफान कैसे चक्रवात बनता है।  विलियम्स और बुच विल्मोर ने प्रेस से अपने अनुभव को साझा किए। उन्होंने बताया कि मैंने वास्तव में एक तूफान की तस्वीर ली थी, जो चक्रवात बनने से डेढ़ सप्ताह पहले अफ्रीका के पश्चिमी तट पर था और मुझे विश्वास है कि यही बाद में तूफान बेरिल बन गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed