फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Solo Wedding Trend: A Wedding Without The Bridegroom Japan China

Solo Wedding: यहां पर लड़कियां धूमधाम से रचा रहीं शादी, न दूल्हा होता है और न ही बाराती, जानिए क्या है वजह

Wed, 10 Jul 2024 08:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Jul 2024 08:25 PM IST
सार

सोलो वेडिंग के नए ट्रेंड में शादी में दूल्हा ही नहीं होता है, लेकिन महिलाएं खुद से ही शादी करती हैं। आम शादी की तरह दुल्हन शादी समारोह सभी तैयारियां करती है, लेकिन इसमें दूल्हा ही नहीं होता।

विज्ञापन
Solo Wedding Trend: A Wedding Without The Bridegroom Japan China
यहां पर लड़कियां धूमधाम से रचा रहीं शादी, न दूल्हा होता है और न ही बाराती - फोटो : Freepik

विस्तार

Solo Wedding Trend: दुनिया के कई देशों में हर साल शादी के आंकड़ों में गिरावट हो रही है। इन देशों में जापान और चीन का भी शामिल है। अब इन दिनों जापान में एक अलग शादी का चलन है। इसमें पारंपरिक शादी के सबसे अहम भाग को ही हटा दिया जाता है। अगर आप भी इस शादी के बारे में जानकर हैरत में पड़ जाएंगे। 

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन दिनों सोलो वेडिंग के नए ट्रेंड में शादी में दूल्हा ही नहीं होता है, लेकिन महिलाएं खुद से ही शादी करती हैं। आम शादी की तरह दुल्हन शादी समारोह सभी तैयारियां करती है, लेकिन इसमें दूल्हा ही नहीं होता। इस नए वेडिंग ट्रेंड को देखकर जापानी कंपनियां सोलो वेडिंग प्रोडक्ट और सर्विस के माध्यम से कमाई करती हैं। 
विज्ञापन


जापान में सोलो वेडिंग अब एक नए और आकर्षक बाजार के तौर पर उभर रहा है। शादी योजनाकर्ता इस नए ट्रेंड को पैसे कमाने का अच्छा माध्यम मान रहे हैं। कंपनियां सोलो वेडिंग के लिए कई प्रोडक्ट्स और सर्विसेज लॉन्च कर रही हैं। इनमें फोटोशूट से लेकर हनीमून पैकेज तक शामिल हैं। एक जापानी कंपनी का कहना है कि सोलो वेडिंग बदलते समय का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Egyptian Mummies: क्या दुनिया में फैल सकती है महामारी? मिस्र की प्राचीन ममी में मिले खतरनाक वायरस


अब अधिक जापानी महिलाएं बिना शादी के अपना भरण-पोषण कर सकती हैं। वह पारंपरिक भूमिकाओं में बंधकर नहीं रहना चाहती हैं। अब सोशल मीडिया पर इस नए ट्रेंड को लेकर बहस छिड़ गई है। सोलो वेडिंग को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। 

ISS: अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स! जानिए स्पेस स्टेशन से जुड़ी रोचक बातें, एक दिन में होता है 16 सूर्योदय

एडल्ट वीडियो स्टार माना सकुरा को सोलो वेडिंग के ट्रेंड को शुरू करने का क्रेडिट दिया जाता है। माना सकुरा ने मार्च 2019 में खुद को वेडिंग रिंग पहनाई थी और कसम खाई थी कि मैं अपने जीवन का सम्मान करूंगी। एडल्ट वीडियो स्टार ने कहा था कि स्वस्थ रहने और बीमार होने पर मैं हर समय खुद से प्यार करूंगी और खुद को प्रसन्न रखूंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed