फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के कुछ अजीबोगरीब जीव, शायद ही देखे होंगे आपने!

Thu, 05 Nov 2020 03:30 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 05 Nov 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Some strange creatures of the world that you have hardly seen
उकारी बंदर - फोटो : Social media

दुनिया में भांति-भांति के जीव-जंतु पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, दुनिया में जीव-जंतुओं की करीब 87 लाख प्रजातियां हैं, लेकिन इनमें से कई की पहचान अभी भी बाकी है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दुनिया अजीबोगरीब मानती है यानी वो दिखने में बाकी जीवों से बिल्कुल अलग हैं। कुछ तो ऐसे भी हैं, जिन्हें शायद ही आपने पहले कभी देखा हो। तो चलिए जान लेते हैं आखिर वो कौन से जीव हैं...

Some strange creatures of the world that you have hardly seen
अकारी बंदर - फोटो : Social media
अकारी बंदर

बंदर तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन ऐसा कभी नहीं। वैसे तो धरती पर बंदर की कई प्रजातियां हैं, लेकिन यह बहुत ही अलग किस्म का बंदर है। इन्हें 'अकारी बंदर' कहते हैं। इनका शरीर पूरी तरह बालों से ढंका होता है और चेहरा बिल्कुल लाल रंग का होता है। इसके अलावा इनका सिर गंजा होता है। ये दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में पाए जाते हैं। 
Some strange creatures of the world that you have hardly seen
गॉब्लिन शार्क - फोटो : Social media
गॉब्लिन शार्क 

इन्हें 'भूतिया शार्क' भी कहते हैं। इनका डरावना चेहरा, भयानक आंखें और खतरनाक जबड़ा किसी को भी डराने के लिए काफी हैं। यह शार्क की बिल्कुल अलग लेकिन दुर्लभ प्रजाति है। समुद्र में इनकी मौजूदगी के बारे में सबसे पहले साल 1897 में पता चला था। इसे जापान में पकड़ा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Some strange creatures of the world that you have hardly seen
बैंगनी मेंढक - फोटो : Social media
बैंगनी मेंढक 

क्या आपने कभी बैंगनी रंग का मेंढक देखा है? नहीं ना... ऐसा इसलिए क्योंकि यह मेंढक दिखता ही बहुत कम है। यह अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय जमीन के नीचे ही बिताता है। इसे साल 2003 में खोजा गया था। बैंगनी मेंढक सिर्फ भारत के पश्चिमी घाट में ही पाए जाते हैं। साल 2008 में इसे दुनिया के 20 सबसे अजीबोगरीब जीवों की सूची में शामिल किया गया था। 
विज्ञापन
Some strange creatures of the world that you have hardly seen
सॉफ्ट शेल कछुआ - फोटो : Social media

सॉफ्ट शेल कछुआ 

आमतौर पर कछुओं का खोल काफी सख्त होता है, लेकिन यह दुनियाभर में पाए जाने वाले सभी कछुओं से बिल्कुल अलग है, क्योंकि इनका खोल सख्त होने के बजाए बहुत ही मुलायम होता है। भारत में ये गंगा नदी में पाए जाते हैं। ये अपना ज्यादातर समय पानी में ही बिताते हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी है कि ये अपनी त्वचा से भी सांस ले सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed