फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Shocking Viral Video Of A Child Traveling Through Car Sunroof Faces Barrier Ahead Video Will Shock You

Shocking Video: सनरूफ कार में खड़ा होकर बच्चा कर रहा था सफर, सामने आ गया बैरियर, फिर हुआ कुछ ऐसा...

Tue, 09 Sep 2025 06:27 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 09 Sep 2025 06:27 PM IST
सार

Shocking Video: इन दिनों बेंगलुरु से एक ऐसा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने हर किसी को चौंकाने का काम किया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Shocking Viral Video Of A Child Traveling Through Car Sunroof Faces Barrier Ahead Video Will Shock You
Viral Video - फोटो : X/@theskindoctor

विस्तार

Shocking Viral Video: सोशल मीडिया पर कई हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों बेंगलुरु से एक ऐसा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने हर किसी को चौंकाने का काम किया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा लाल रंग की एसयूवी कार के सनरूफ से बाहर खड़ा होकर सफर का आनंद ले रहा था। कार सड़क पर आगे बढ़ रही थी कि तभी कुछ देर बाद बाद अचानक एक हादसा हो जाता है। सड़क के बीच में बने लोहे के बैरियर से बच्चे का सिर जोर से टकरा जाता है। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चा सीधे कार के अंदर जा गिरा और बेसुध हो गया। ये घटना बैंगलुरु के विद्या नारायणपुर इलाके की बताई जा रही है। इस घटना का पूरा वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बच्चे की उम्र करीब 6 से 8 साल के बीच हो सकती है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग लोग माता पिता की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि सनरूफ से बाहर खड़ा होना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। 
 



Alien Life: सौरमंडल में ही मौजूद हो सकती है एलियन लाइफ, इस विशाल ग्रह के चांद पर मिल सकते हैं जीवन के सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इस हादसे के बाद बच्चा बुरी तरह घायल है। वहीं जिस व्यक्ति ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसने कैप्शन में लिखा है - ये बहुत खराब पैरेंटिंग है। बच्चा सनरूफ का मजा ले रहा है लेकिन उन्हें ये नहीं पता ये गैर कानूनी और बहुत खरतनाक है। 

Snake: ये हैं अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले पांच खतरनाक सांप, काट लें तो पल भर में जा सकती है जान

विज्ञापन

वीडियो के वायरल होने के बाद लोग कमेंट में पैरेंटिंग को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - "क्या जरूरत है ऐसा दिखावा करने का", वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि बच्चा बचा भी होगा। 

वहीं तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या कार चलाने वाले शख्स को ये दिखाई नहीं दे रहा था। सनरूफ वाली गाड़ी खड़े होकर झांकने के लिए नहीं है। कई बार गाड़ी जब ज्यादा गर्म हो जाती है तब इसको खोला जाता है। 

Dancing Plague: जब दुनिया में फैल गई थी नाचने की बीमारी, हफ्तों तक डांस ही करते रहे लोग और गिरकर मर गए 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed