फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   sambhal district of uttar pradesh viral video a bull attacked a woman walking on the road

Viral Video: घर के बाहर टहल रही महिला को सांड ने उठाकर पटका, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

Tue, 08 Jul 2025 01:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Jul 2025 01:09 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले सांड ने महिला को अपने सींगों से उछाल दिया और फिर जमीन पर पटक दिया। महिला के गिरते ही सांड उसे पैरों से बुरी तरह कुचलना शुरू कर देता है।

विज्ञापन
sambhal district of uttar pradesh viral video a bull attacked a woman walking on the road
घर के बाहर टहल रही महिला को सांड ने उठाकर पटका - फोटो : X

विस्तार

Viral Video: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक दुखद और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर सांड ने अचानक हमला कर दिया। महिला रात के समय खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रही थी। महिला जैसे ही गली में कुछ कदम आगे बढ़ती है कि अचानक एक आवारा सांड वहां पहुंच जाता है और उसे उठाकर पटक देता है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले सांड ने महिला को अपने सींगों से उछाल दिया और फिर जमीन पर पटक दिया। महिला के गिरते ही सांड उसे पैरों से बुरी तरह कुचलना शुरू कर देता है। इस घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अब यह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


महिला आई हैं गंभीर चोटें

सांड के हमले में महिला का एक हाथ टूट गया है और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। वह दर्द से कराहती रही, लेकिन सांड उस पर हमला करता है। गनीमत रही है आसपास के लोग समय पर वहां पहुंच गए और किसी तरह शोर मचाकर सांड को वहां से भगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Viral Video: बेडरूम में लेटा था शख्स, ऊपर रेंग रहा था खतरनाक किंग कोबरा, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे


स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को संभाला और पास के अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि महिला खतरे से बाहर है। महिला के हाथ में फ्रैक्चर है और सीने में अंदरूनी चोटें हैं, जिनका इलाज जारी है। 

Viral Video: जंगल में नहा रहा था लड़का, अचानक से बड़े अजगर ने मारा झपट्टा, जान बचाने के लिए नदी में कूदा

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि शहर में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed