फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Reel took his life boy was trying to do stunts sitting in a tractor vehicle overturned he died on the spot

Viral Video: रील ने ले ली जान, ट्रैक्टर में बैठकर स्टंट करना चाह रहा था लड़का, पलट गई गाड़ी और मौके पर हुई मौत

Thu, 21 Aug 2025 02:38 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 21 Aug 2025 02:38 PM IST
सार

Viral Video: असल में रील बनाना गलत नहीं है। यह सिर्फ एक तरह का मनोरंजन है। लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब लोग रील्स बनाने के चक्कर में खतरनाक हरकतें करने लगते हैं।

विज्ञापन
Reel took his life boy was trying to do stunts sitting in a tractor vehicle overturned he died on the spot
रील ने ले ली शख्स की जान - फोटो : एक्स

विस्तार

आज के समय में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोग बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। शायद ही कोई ऐसा होगा जो सोशल मीडिया से दूर हो। इन प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा जो चीज देखी जाती है, वह है रील्स। रील्स बनाने का शौक आजकल हर किसी को है। कई लोग इसे सिर्फ टाइमपास और मस्ती के लिए बनाते हैं, लेकिन कुछ लोग इसके इतने दीवाने हो जाते हैं कि हर वक्त उनके दिमाग में बस यही चलता रहता है कि अगली रील कैसे बनानी है। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही एक वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
असल में रील बनाना गलत नहीं है। यह सिर्फ एक तरह का मनोरंजन है। लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब लोग रील्स बनाने के चक्कर में खतरनाक हरकतें करने लगते हैं। कई बार लोग स्टंट करके या खतरनाक काम करके रील बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में कभी-कभी छोटी सी गलती किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाती है। हाल ही में ऐसा ही एक हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की जान सिर्फ इसलिए चली गई क्योंकि वह रील बनाते समय लापरवाह हो गया।
विज्ञापन


रील ने ले ली जान
अब जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एक युवक ट्रैक्टर चलाते हुए रील बनाने की कोशिश कर रहा था। यह घटना एक ढलान वाली सड़क पर हुई। वीडियो में साफ दिखता है कि युवक ट्रैक्टर को स्पीड में चलाता हुआ ढलान की ओर आ रहा है। फिर जैसे ही वह एक तेज मोड़ पर पहुंचता है, वहां स्टाइल में ट्रैक्टर को मोड़ने की कोशिश करता है। शायद उसके दिमाग में यह था कि अगर वह इस तरह का स्टंट करेगा तो उसकी रील को ज्यादा लोग देखेंगे और उसे खूब व्यूज मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ही युवक की हो गई मौत
लेकिन उस युवक को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उसका यह स्टाइल उसकी जान ले लेगा। जैसे ही उसने मोड़ पर ट्रैक्टर घुमाने की कोशिश की, अचानक ट्रैक्टर का एक पहिया हवा में उठ गया। इससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलट गया। पलटने के बाद ट्रैक्टर सीधे युवक के ऊपर गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना हम सबको एक बड़ी सीख देती है। सोशल मीडिया पर रील्स बनाना गलत नहीं है, लेकिन इसके लिए अपनी या किसी और की जिंदगी को खतरे में डालना बहुत बड़ी गलती है। सिर्फ कुछ व्यूज और लाइक्स पाने के लिए किसी की जान चली जाए, यह बिल्कुल भी सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed