फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   People here eat cobra pakoras with tea poisonous snakes are sold on the streets at high prices Video Viral

Viral Video: यहां के लोग चाय के साथ खाते हैं कोबरा के पकोड़े, सड़क पर बड़ी कीमतों पर बेचे जाते हैं जहरीले सांप

Mon, 15 Sep 2025 10:54 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 15 Sep 2025 10:54 AM IST
सार

Viral Video: काश चौधरी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस पूरे मामले का वीडियो शेयर किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सांपों को पकड़कर बोरे में बांध दिया जाता है। दुकानदार सांप का वजन करके उसकी कीमत बताता है।

विज्ञापन
People here eat cobra pakoras with tea poisonous snakes are sold on the streets at high prices Video Viral
लोग चाय के साथ खाते हैं कोबरा के पकोड़े - फोटो : फेसबुक
loader

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। यह वीडियो इंडोनेशिया से जुड़ा है और इसे भारत के ट्रेवल व्लॉगर काश चौधरी ने बनाया है। काश घूमने के लिए इंडोनेशिया गए थे। वहां उन्हें सड़क किनारे कुछ ऐसा दिखाई दिया, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। काश ने देखा कि सड़क के किनारे पिंजरों में जिंदा सांपों को कैद करके रखा गया था। यह नजारा देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने सोचा कि आखिर सांपों को यहां क्यों रखा गया है। जब वह पास जाकर देखने लगे तो उन्हें असलियत का पता चला। दरअसल, एक दुकानदार सांपों को पकड़कर कैद करता है और फिर उनका इस्तेमाल खाने-पीने की चीजें बनाने के लिए करता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
काश चौधरी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस पूरे मामले का वीडियो शेयर किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सांपों को पकड़कर बोरे में बांध दिया जाता है। दुकानदार सांप का वजन करके उसकी कीमत बताता है। काश ने बताया कि वहां कोबरा के पकौड़े तक बनाए और खाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा कि लोग चाय के साथ कोबरा के पकौड़े खाते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akash Chaudhary (@kaash_chaudhary)




लोगों चाय के साथ खाए कोबरा के पकोड़े
वीडियो में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। काश ने देखा कि एक कोबरा को बोरे में कैद करके रखा गया था। उस कोबरा का वजन करीब 6 किलो निकला और उसकी कीमत 10 हजार रुपये बताई गई। वहीं सामान्य तौर पर सांपों की कीमत 2000 रुपये प्रति किलो होती है। दुकानदार बिना किसी डर के सड़क पर ही सांपों का कारोबार कर रहा था। काश ने यह पूरा सीन अपनी आंखों से देखा और लोगों तक पहुंचाने के लिए तुरंत ही वीडियो बना लिया। उन्होंने बताया कि यह सीन बहुत अजीब और डरावना था। भारत जैसे देश में जहां सांप देखने पर लोग डर जाते हैं, वहीं इंडोनेशिया में लोग इसे खाना सामान्य बात मानते हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग तरह की थीं। किसी को यह सीन बहुत डरावना लगा तो किसी ने इसे अजीब परंपरा बताया। एक यूजर ने लिखा, “इसे देखकर लग रहा है कि इंडोनेशिया में सुनामी आने वाली है।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “अरे भाई, ये इंडोनेशिया वाले आखिर कर क्या रहे हैं?” काश चौधरी के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। कई लोग इस पर आश्चर्य जता रहे हैं कि आखिर कैसे कोई सांप जैसे खतरनाक जीव को खाने की हिम्मत कर सकता है। वहीं कुछ लोगों ने इसे वहां की संस्कृति और खानपान का हिस्सा बताते हुए इसे सामान्य माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed