फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   People bathing with soap in a lake in Canada, netizens gave sequel reaction

Viral Video: कनाडा के झील में साबुन लगाकर नहाते दिखे लोग, नेटिजन्स ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

Tue, 12 Aug 2025 04:52 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 12 Aug 2025 04:52 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर दो कपल की झील के अंदर नहाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि दोनों कपल झील के अंदर ही साबुन लगाकर नहा रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
People bathing with soap in a lake in Canada, netizens gave sequel reaction
झील में नहाते हुए लोग - फोटो : X/@KirkLubimov

विस्तार

Canada Environmental Dispute: कनाडा के ब्रैम्पटन शहर से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक झील में साबुन लगाकर नहा रहे हैं। यह देखकर पर्यावरण की परवाह करने वाले लोग और आम नागरिक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिसमें अधिकतर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है। यह काम न सिर्फ झील के पानी को खराब कर रहा है, बल्कि यह वहां के नियमों के खिलाफ भी है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस हरकत को बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना बताया है और इसकी कड़ी आलोचना की है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 50 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन


विज्ञापन



यह वीडियो 'एक्स' पर किर्क लुबिमोव नाम के एक व्यक्ति ने पोस्ट किया था। इसमें दो कपल पानी में साबुन का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ लुबिमोव ने लिखा, 'कनाडा के बीच विदेशियों के लिए बाथरूम बन रहे हैं। कनाडा हर दिन एक 'तीसरे दर्जे' के देश की तरह बनता जा रहा है।' यह वीडियो अब कनाडा और भारत दोनों जगहों पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Viral Video: दिल्ली मेट्रो की कोच में अचानक घुस गया बंदर और लगाने लगा दौड़, नजारा देख लोगों के छूटे पसीने

लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो अब तक 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे देखने वाले लोग बहुत नाराज हैं। कई लोगों ने कहा कि यह व्यवहार पर्यावरण के प्रति लापरवाही दिखाता है। एक यूजर ने लिखा, 'जहां तक मुझे पता है कि ऐसा करना गलता है, क्योंकि साबुन पानी को प्रदूषित कर रहा है।' दूसर यूजर ने लिखा कि 'यह सिर्फ नियम तोड़ने जैसा नहीं है, बल्कि यह झील में रहने वाले जीव-जंतुओं के लिए भी बहुत खतरनाक है।' इस वीडियो को एक्स पर @KirkLubimov नाम के यूजर ने शेयर किया है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: ‘उई अम्मा’ पर कॉलेज की लड़की ने किया ऐसा जबर्दस्त डांस कि बंद करना पड़ा कमेंट सेक्शन, जानें क्यों
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed