{"_id":"6b082bee4c81db64f30618df","slug":"viral-video-wedding-video-petrol-pump-style-juice-serving-machine-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: शादी में जूस परोसने का अनोखा अंदाज देख चकराया लोगों का दिमाग, पेट्रोल पंप वाले नोजल से दी गई ड्रिंक्स","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वीडियो: शादी में जूस परोसने का अनोखा अंदाज देख चकराया लोगों का दिमाग, पेट्रोल पंप वाले नोजल से दी गई ड्रिंक्स
Thu, 26 Nov 2026 06:24 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Thu, 26 Nov 2026 06:24 PM IST
सार
एक शादी में जूस परोसने का अनोखा अंदाज देखने को मिला है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पेट्रोल पंप वाले नोजल से लोगों के ड्रिंक्स दी जा रही है।
विज्ञापन
शादी में जूस परोसने का अनोखा अंदाज देख चकराया लोगों का दिमाग
- फोटो : instagram
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
सोशल मीडिया पर शादी समारोहों के अजब-गजब वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। कहीं दूल्हा-दुल्हन की अनोखी हरकतें लोगों को हैरान कर रही हैं, तो कहीं खाने-पीने की चीजें परोसने के नए-नए तरीके चर्चा का विषय बन रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें मेहमानों को जूस परोसने का अंदाज देखकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
दरअसल, इस वीडियो में शादी समारोह के दौरान मेहमानों को जूस और दूसरी ड्रिंक्स परोसने के लिए पेट्रोल पंप जैसी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक मशीन में पेट्रोल पंप की तरह नोजल और पाइप लगाया गया है। कैटरिंग स्टाफ इसी नोजल की मदद से मेहमानों को गिलास में जूस देता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप समझकर हैरान हुए लोग
मशीन और उससे निकलने वाले नोजल को देखकर पहली नजर में ऐसा लगता है, मानो किसी पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में ईंधन भरने का काम चल रहा हो। हालांकि, यहां पेट्रोल नहीं बल्कि मॉकटेल, जूस और अन्य तरह की ड्रिंक्स परोसी जा रही हैं। जूस देने के इस अनोखे प्रयोग ने शादी में आए मेहमानों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों को ध्यान खींचा है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
प्राचीन मिस्र में आम लोग भी देते थे दुश्मनों को शाप, 3,400 साल पुराने खजाने से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
स्टेज पर दुल्हन ने पहले नोट को चूमा, फिर समेटने लगी पैसे, शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वायरल: न गाय, न बछड़ा... पुष्कर मेले में दो फीट की इस भैंस के पीछे पड़े लोग, करोड़ों में बताई जा रही कीमत
सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। किसी ने इसे इथेनॉल जूस बताया, तो किसी ने पूछा कि आखिर पेट्रोल बांटा जा रहा है या ड्रिंक्स। एक शख्स ने लिखा है कि इससे इथेनॉल जूस बांटा जा रहा है।' वहीं, दूसरे ने मजाक में लिखा है कि भाई पेट्रोल बांट रहे हो या ड्रिंक्स?
