फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Patal Bhuvaneshwar Cave Temple Uttarakhand Ancient Site Linked to End of the World Mystery details in Hindi

Zara Hatke: भारत के इस मंदिर में छिपा है दुनिया के खत्म होने का रहस्य, जानिए क्या है इसका इतिहास

Mon, 07 Jul 2025 07:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Jul 2025 07:55 PM IST
सार

Zara Hatke:दुनियाभर में कई रहस्यमयी जगहें हैं, जिन्हें अभी तक वैज्ञानिक नहीं सुलझा पाए हैं। एक ऐसी ही गुफा भारत में है, जो रहस्यमायी मानी जाती है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मौजूद इस रहस्यमयी गुफा का नाम पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर है, जिसका जिक्र पुराणों में मिलता है। 

विज्ञापन
Patal Bhuvaneshwar Cave Temple Uttarakhand Ancient Site Linked to End of the World Mystery details in Hindi
भारत के इस मंदिर में छिपा है दुनिया के खत्म होने का रहस्य - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Zara Hatke: दुनियाभर में कई रहस्यमयी जगहें हैं, जिन्हें अभी तक वैज्ञानिक नहीं सुलझा पाए हैं। एक ऐसी ही गुफा भारत में है, जो रहस्यमायी मानी जाती है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मौजूद इस रहस्यमयी गुफा का नाम पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर है, जिसका जिक्र पुराणों में मिलता है। इस गुफा के गर्भ में दुनिया के समाप्त होने का रहस्य छिपा है। यह मंदिर जितना सुंदर है उतना ही रहस्यमयी भी है। अंदर जाने के लिए बेहद ही पतले रास्ते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या रहस्य है? 

विज्ञापन


बताया जाता है कि इस मंदिर की खोज सूर्य वंश के राजा ने की थी। सूर्य वंश के राजा ऋतुपर्णा का त्रेता युग में अयोध्या पर शासन था। राजा ऋतुपर्णा की यहीं पर नागों के राजा अधिशेष से मुलाकात हुई थी। मान्यताओं के मुताबिक, इस मंदिर की खोज करने वाले राजा ऋतुपर्णा पहले इंसान थे। 
विज्ञापन


इस गुफा के अंदर राजा ऋतुपर्णा को नागों के राजा अधिशेष लेकर गए। इसी स्थान पर ऋतुपर्णा को भगवान शिव और अन्य देवी देवताओं के दर्शन प्राप्त हुए। फिर इस गुफा की कोई चर्चा नहीं की गई। इसके बाद पांडवों ने द्वापर युग में इस गुफा को खोजा। इस गुफा में पांडव भगवान की पूजा करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Zara Hatke: ऊंट के आंसुओं से हजारों की कमाई कर रहे हैं किसान, आंसू की ताकत जानकर हो जाएंगे हैरान

स्कंदपुराण में कहा गया है कि पाताल भुवनेश्वर में भगवान शिव निवास करते हैं जहां सभी देवी देवता उनकी पूजा करने के लिए आते हैं। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, जगदगुरु आदि शंकराचार्य ने कलयुग में इस गुफा की खोज की थी और यहां पर शिवलिंग स्थापित किया था जो तांबे का था।

Viral Video: महिला पुलिस अधिकारी ने बिना किसी सेफ्टी के पकड़ा 18 फीट लंबा कोबरा, लोगों की फटी रह गई आंखें


बताया जाता है कि नागों के राजा अधिशेष ने अपने सिर पर पृथ्वी का भार उठाया हुआ है। इस मंदिर में रणद्वार, पापद्वार, धर्मद्वार और मोक्षद्वार के नाम के चार दरवाजे हैं। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, जब रावण की मौत हुई थी, तो पापद्वार बंद हो गया था। फिर महाभारत का युद्ध समाप्त होने के बाद रणद्वार भी बंद हो गया था।

मान्यता है कि इस मंदिर में भगवान गणेश का कटा सिर स्थापित है और यहां पर भगवान गणेश को आदिगणेश कहा जाता है। इस मंदिर में चार खंभे हैं जो सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग का प्रतीक हैं। इनमें कलियुग के खंभे की लंबाई सबसे अधिक है। 

Viral Video: नशे में शख्स ने सड़क पर किया धांसू डांस, लोगों को माइकल जैक्सन की आ गई याद, वीडियो हुआ वायरल

बताया जाता है कि इस गुफा में स्थित एक शिवलिंग लगातार बढ़ता जा रहा है। मान्यताओं के मुताबिक, जब यह शिवलिंग गुफा की छत को छू देगा, तो दुनिया समाप्त हो जाएगी। कहा जाता है कि इस गुफा में स्थित पत्थर से जानकारी मिल सकती है कि दुनिया कब समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed