{"_id":"686bbcf5b54658e1580595d3","slug":"female-police-officer-caught-18-feet-long-cobra-without-any-safety-people-were-stunned-video-goes-viral-2025-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: महिला पुलिस अधिकारी ने बिना किसी सेफ्टी के पकड़ा 18 फीट लंबा कोबरा, लोगों की फटी रह गई आंखें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: महिला पुलिस अधिकारी ने बिना किसी सेफ्टी के पकड़ा 18 फीट लंबा कोबरा, लोगों की फटी रह गई आंखें
Mon, 07 Jul 2025 05:56 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 07 Jul 2025 05:56 PM IST
सार
Viral Video: यह घटना केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के पेप्पारा इलाके की है। वहां एक पानी की धारा में स्थानीय लोग स्नान कर रहे थे। तभी उन्होंने पास ही खतरनाक किंग कोबरा को देखा। लोगों ने घबराकर तुरंत वन विभाग को फोन किया, जिसके बाद पारुथिपल्ली रेंज की महिला वन अधिकारी जी.एस. रोशनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
महिला पुलिस अधिकारी ने पकड़ा सांप
- फोटो : एक्स
विस्तार
कोबरा का नाम सुनते ही ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं, लेकिन केरल की एक महिला वन अधिकारी ने जो साहस दिखाया, उसने सबको चौंका दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला वन अधिकारी जी.एस. रोशनी 18 फुट लंबे किंग कोबरा को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काबू में करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो ने लोगों के बीच जबरदस्त चर्चा पैदा कर दी है और हर कोई उनकी निडरता की तारीफ कर रहा है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के पेप्पारा इलाके की है। वहां एक पानी की धारा में स्थानीय लोग स्नान कर रहे थे। तभी उन्होंने पास ही खतरनाक किंग कोबरा को देखा। लोगों ने घबराकर तुरंत वन विभाग को फोन किया, जिसके बाद पारुथिपल्ली रेंज की महिला वन अधिकारी जी.एस. रोशनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। सामने खतरनाक और 18 फुट लंबा किंग कोबरा था, जिसे काबू में करना किसी भी प्रशिक्षित इंसान के लिए भी आसान नहीं था। लेकिन जी.एस. रोशनी ने पूरी निडरता के साथ इस चुनौती को स्वीकार किया। लोग सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
महिला वन अधिकारी ने पकड़ा सांप
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने एक लंबी छड़ी और बैग का इस्तेमाल करते हुए सांप को पकड़ने की कोशिश शुरू की। कई मिनटों तक बहुत संयम और धैर्य के साथ उन्होंने सांप की हर हरकत पर नजर रखी और आखिरकार उसे पकड़ने में सफल रहीं। जैसे ही उन्होंने सांप को पूरी तरह काबू में किया, उनके चेहरे पर आई संतोष और राहत की मुस्कान ने यह साबित कर दिया कि उनके अंदर डर का नामोनिशान तक नहीं था। उनकी इस बहादुरी को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी @Rajan_Medhekar ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 6 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने कमेंट कर जी.एस. रोशनी की बहादुरी की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, “वाह! वह बहुत बहादुर हैं, उनके चेहरे पर डर बिल्कुल भी नजर नहीं आया।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “सलाम है मैडम जी को।” सोशल मीडिया पर यह वीडियो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।