फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   camel tears can cure snake venoms scientists claims in new study

Zara Hatke: ऊंट के आंसुओं से हजारों की कमाई कर रहे हैं किसान, आंसू की ताकत जानकर हो जाएंगे हैरान

Mon, 07 Jul 2025 03:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Jul 2025 03:42 PM IST
सार

Zara Hatke: ऊंट को आमतौर रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है। हाल ही में एक शोध में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जो बीकानेर स्थित नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन कैमल (NRCC)में किया गया है। ऊंट के आंसुओं में ऐसे तत्व मिले हैं, जो सांप के जहर को बेअसर कर सकते हैं।

विज्ञापन
camel tears can cure snake venoms scientists claims in new study
सांप खाता हुआ ऊंट (एआई जेनरेटेड) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Zara Hatke: ऊंट को आमतौर रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है। हाल ही में एक शोध में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जो बीकानेर स्थित नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन कैमल (NRCC)में किया गया है। ऊंट के आंसुओं में ऐसे तत्व मिले हैं, जो सांप के जहर को बेअसर कर सकते हैं। आपको यह सुनकर जरूर अजीबोगरीब लग रहा होगा, लेकिन इस तकनीक में सफलता मिलती है, तो हजारों जिंदगियां बचाने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। 

विज्ञापन


अब इसका फायदा वहां के किसानों को मिल रहा है। राजस्थान के किसान ऊंट के आंसुओं से कमाई कर रहे हैं। नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन कैमल के वैज्ञानिकों ने शोध में ऊंटों को खतरनाक सॉ-स्केल्ड वाइपर स्नेक का जहर दिया। इसके बाद उन्होंने ऊंटों के आंसुओं और ब्लड सैंपल्स लिए। इससे पता चला कि ऊंट में जहर की एंटीबॉडीज बन चुकी थीं, जिसने सांप के जहर के असर को प्रभावी रूप से रोक दिया।
विज्ञापन


सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि घोड़ों से बनने वाले सांप के एंटीवेनम की तुलना में इनसे एलर्जी का खतरा भी बेहद कम है। साथ ही ऊंटों से एंटीबॉडीज निकालना सस्ता भी है। अब नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन कैमल किसानों को ऊंट के आंसू और ब्लड सैंपल देने के लिए बुला रहा है। इससे किसान प्रति ऊंट 5 से 10 हजार रुपए महीने की कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: दीवार फांदकर अचानक कूदी शेरनी और महिला पर कर दिया हमला, चारों तरफ मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

सांप के काटने से हर साल हजारों लोगों की होती है मौत

हर साल भारत में सांप काटने से करीब 58 हजार लोगों की मौत हो जाती है, तो लगभग डेढ़ लाख लोग विकलांग हो जाते हैं। इनमें ज्यादातर मामले ग्रामीण इलाकों के होते हैं। 

Viral Video: बच्चे ने चलती ट्रेन के आगे लेटकर बनाई रील, लोगों की फटी रह गई आंखें, RPF ने लिया एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed