{"_id":"5e200cc68ebc3e4b025842b8","slug":"pakistani-reporter-amin-hafeez-dresses-as-royal-emperor-to-report-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी पत्रकार का मजेदार वीडियो वायरल, शहंशाह बन हाथ में तलवार लिए की रिपोर्टिंग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पाकिस्तानी पत्रकार का मजेदार वीडियो वायरल, शहंशाह बन हाथ में तलवार लिए की रिपोर्टिंग
Thu, 16 Jan 2020 12:54 PM IST
सोनू शर्मा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी रिपोर्टर अमीन हफीज
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पत्रकार चांद नवाब को तो आप भूले नहीं होंगे, क्योंकि उनकी रिपोर्टिंग ही सबसे अलग और बेहद ही मजेदार थी। अब एक और पाकिस्तानी पत्रकार का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो शहंशाह की पोशाक पहने हुए है और हाथ में तलवार लिए रिपोर्टिंग कर रहा है।
विज्ञापन
इस पत्रकार का नाम अमीन हफीज बताया जा रहा है, जो जियो टीवी में काम करते हैं। इससे पहले साल 2018 में भी हफीज साहब का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो एक गधे पर बैठकर रिपोर्टिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
जियो टीवी के मुताबिक, अमीन हफीज जिस जगह पर रिपोर्टिंग कर रहे थे, वो लाहौर का किला है। अभी कुछ दिनों पहले ही यहां एक शादी का आयोजन किया गया था। चूंकि यह किला यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल में शामिल है और इसे खतरे की सूची में डाला गया है, इसलिए यहां शादी जैसे बड़े आयोजन करने की इजाजत देने को लेकर 'वाल्ड सिटी ऑफ लाहौर अथॉरिटी' ने किले के प्रभारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही उस कंपनी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया गया है, जिसने इस किले में शादी का आयोजन कराया था और यह सब अमीन हफीज की रिपोर्टिंग का ही नतीजा है।
विज्ञापन
Here is the final cut... as received from my friend Amin Hafeez himself. This is Cool 😎 https://t.co/WmNQItByQS pic.twitter.com/DAepMjiS0U
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) January 15, 2020
#Pakistan Famous reporter amin hafeez in action #PTC pic.twitter.com/VJe7VQPJWA
— Ghulam Abbas Shah (@ghulamabbasshah) January 14, 2020