फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Pakistan Maulana Abdul Aziz attack after jamia hafsa college girl student attack on police video viral

Pakistan Video: पाकिस्तान में बुर्का पहने लड़कियों ने पुलिस वालों को लाठी डंडे से जमकर पीटा, वीडियो वायरल

Thu, 22 Jun 2023 07:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 07:31 PM IST
सार

मौलाना को गिरफ्तार करने पहुंची तो मौलाना के गार्ड के अलावा मस्जिद के पास स्थित जामिया हफ्सा की छात्राएं भी मौलवी की गिरफ्तारी का विरोध करने पहुंच गईं।

विज्ञापन
Pakistan Maulana Abdul Aziz attack after jamia hafsa college girl student attack on police video viral
jamia hafsa college girl student attack on police - फोटो : Twitte/Arzookazmi30

विस्तार

Pakistan Girl Attack on Police: पाकिस्तान में हर दिन बवाल मचा रहता है। इस्लामाबाद की लाल मस्जिद के मौलाना अब्दुल अजीज पर कथित हमला किया गया है। आरोप है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के लोगों ने अब्दुल अजीज पर हमला किया है। उन्होंने मस्जिद के बाहर गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में मौलाना ने भी गोलियां दागीं। इसके बाद मौलाना किसी तरह जान बचाकर भागकर अपने मदरसे पहुंचा। इसके बाद लाल मस्जिद खुलकर पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ आ गई है।

विज्ञापन


मौलान पर हमले के बाद पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ((टीटीपी) ने खुलेआम पाकिस्तान को चेतावनी दी है। उसका कहना है कि हम अपने पिता पर किसी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे। आतंकी संगठन ने पाकिस्तानी प्रतिष्ठान को परिणाम भुगतने और प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है। बयान जारी कर रहा है कि वे एक मारें, आप लोग 1000 को मारो। 
विज्ञापन


इसके साथ जामिया हफ्सा की बुर्का पहनी छात्राएं भी लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर आईं। छात्राओं ने ब्लू एरिया, फजल हक रोड को जाम कर दिया। इस्लामाबाद की लाल मस्जिद के मौलाना अब्दुल अजीज को बुधवार को पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसके खिलाफ अब्दुल अजीज के गार्डों ने पुलिस का विरोध जताया। अधिकारियों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी मौलाना नमाज पढ़ने मस्जिद से बाहर गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  पुलिस जब मौलाना को गिरफ्तार करने पहुंची तो मौलाना के गार्ड के अलावा मस्जिद के पास स्थित जामिया हफ्सा की छात्राएं भी मौलवी की गिरफ्तारी का विरोध करने पहुंच गईं। इस दौरान उन्होंने जिन्ना एवेन्यू और कुलसुम प्लाजा पुल समेत कई सड़कों को जाम कर दिया। इसके बाद लड़कियों ने पुलिस की जमकर पिटाई कर दी। 

Titanic: अंदर से ऐसी दिखती है टाइटैनिक का मलबा देखने गई पनडुब्बी, बैठने के लिए नहीं है कोई सीट

पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने अपने ट्विटर हैंडल से पुलिस की पिटाई का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि छात्राएं हाथों में डंडा लिए पुलिस को पीट रही हैं। 




Viral Video: यात्रियों से खचाखच भरी थी ट्रेन, टॉयलेट तक जाने के लिए स्पाइडरमैन बना शख्स, जमकर वायरल हुआ वीडियो

मौलाना से बात करने गया था आतंकवाद-रोधी विभाग

इस्लामाबाद के केंद्र में स्थित लाल मस्जिद उस समय चर्चा में आई थी जब तत्कालीन सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ ने जुलाई 2007 में सैन्य अभियान चलाया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकवाद-रोधी विभाग (CTD) की एक टीम मौलाना से बात करने के लिए लाल मस्जिद पहंची थी और वो उनसे कुछ सवालों के जवाब लेना चाहती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed