Viral Video: यात्रियों से खचाखच भरी थी ट्रेन, टॉयलेट तक जाने के लिए स्पाइडरमैन बना शख्स, जमकर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहा यह वीडियो ट्रेन के जनरल कोच का है। इसमें इतनी भीड़ है कि लोगों के बीच से निकलकर टॉयलेट तक पहुंचना बेहद मुश्किल है, क्योंकि लोगों के पास इधर-उधर होने की जगह भी नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: भारत में ज्यादातर लोग रेल से यात्रा करते हैं। भारतीय रेल को लाइफ लाइन कहा जाता है। आज कल ट्रेन में सफर करना किसी से चुनौती से कम नहीं है। ट्रेनों में जनरल और स्लीपर कोच में इतनी ज्यादा भीड़ होती है कि सफर करने में लोगों का बुरा हाल हो जाता है। भीड़ की वजह से लोगों को ऐसे कदम उठाने पड़ते हैं, जिनके बारे में कभी कोई सोचा भी नहीं होता है। भीड़ की वजह से ट्रेन में टॉयलेट तक पहुंचना और वहां से वापस आना एक चुनौती है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। ट्रेन में एक शख्स को टॉयलेट तक जाने के लिए स्पाइडरमैन बनना पड़ा। वीडियो देखकर पता लगता है कि शख्स ने टॉयलेट तक पहुंचने के लिए गजब का जुगाड़ लगाया है। आप भी वीडियो देखकर दांतों तले ऊंगली दबा लेंगे।
वायरल हो रहा यह वीडियो ट्रेन के जनरल कोच का है। इसमें इतनी भीड़ है कि लोगों के बीच से निकलकर टॉयलेट तक पहुंचना बेहद मुश्किल है, क्योंकि लोगों के पास इधर-उधर होने की जगह भी नहीं है। ट्रेन में लोग सीट के अलावा जमीन पर भी बैठ हैं और लोग खड़े हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स को टॉयलेट तक पहुंचने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। टॉयलेट के रास्ते में कुछ लोग नीचे बैठे हुए हैं, जबकि कुछ लोग खड़े हैं। ऐसे में शख्स ने ऊपर वाली सीटों पर पैर रख-रखकर जाने के लिए जुगाड़ लगाया है और उसकी यही तरकीब काम आई है। इस जुगाड़ से वह बहुत आराम से बिना भीड़ का सामना किए टॉयलेट तक पहुंच जाता है।
Titanic: टाइटैनिक का मलबा देखने गई पनडुब्बी लापता, समुद्र के भीतर से आ रही ऐसी आवाजें, हिली पूरी दुनिया
वहां मौजूद लोग शख्स के जुगाड़ को देखकर हैरान हो गए। शख्स बहुत मेहनत करने के बाद टॉयलेट तक पहुंच पाता है। सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @abhijeet_dipke नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। शख्स ने कैप्शन लिखा है, “यह वीडियो मेरे चचेरे भाई से मिला है, जो रेल में यात्रा कर रहा था। उसका दोस्त टॉयलेट तक पहुंचने के लिए लिए अपना रास्ता बनाने की कोशिश कर रहा है।
Got this video from my cousin who was travelling in Railway.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 18, 2023
Here is his friend trying to make his way to the toilet. @RailMinIndia, thank you for transforming train journey into an adventure sport. pic.twitter.com/3fuHdXWS2A
Optical Illusion: सिर्फ जीनियस ही तस्वीर में मछली को ढूंढ सकते हैं, हिम्मत है तो आप खोजकर दिखाइए
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। इस वीडियो पर लोग अलग-अलग कमेंट्स कर रहा है। कुछ लोग इस वीडियो को देखकर रेलवे पर गुस्सा निकाल रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक 16 लाख देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।