फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   pakistan made desi fighter jet for israel iran war internet is making fun watch viral video

Viral Video: पाकिस्तान ने इस्राइल-ईरान युद्ध में भेजा फाइटर जेट! वायरल वीडियो देखकर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 19 Jun 2025 07:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 19 Jun 2025 07:37 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ पाकिस्तानी लोग एक बड़े से "फाइटर जेट" में शान से बैठे हैं, लेकिन यह कोई असली जेट नहीं है, बल्कि देसी टैलेंट और ओवरकॉन्फिडेंस का ऐसा जुगाड़ है जिसे देखकर अमेरिका का F-35 भी खुद को बैलगाड़ी समझने लगेगा।

विज्ञापन
pakistan made desi fighter jet for israel iran war internet is making fun watch viral video
पाकिस्तान ने इस्राइल-ईरान युद्ध में भेजा फाइटर जेट! - फोटो : x@AnathNagrik

विस्तार

Viral Video: इस्राइल ने 13 जून को ईरान पर हमला किया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है। दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन से हमले कर रहे हैं। दुनिया के कई देश ईरान के साथ है, तो कई इस्राइल के समर्थन में हैं। पाकिस्तान भी ईरान पर इस्राइल के हमले के खिलाफ है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल रहा है, जो पाकिस्तान का है। इस वीडियो देखकर लोग हंस हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।  

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ पाकिस्तानी लोग एक बड़े से "फाइटर जेट" में शान से बैठे हैं, लेकिन यह कोई असली जेट नहीं है, बल्कि देसी टैलेंट और ओवरकॉन्फिडेंस का ऐसा जुगाड़ है जिसे देखकर अमेरिका का F-35 भी खुद को बैलगाड़ी समझने लगेगा। अब इस  फाइटर जेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


वीडियो में एक लंबा-चौड़ा ढांचा दिख रहा है, जो देखने में किसी लड़ाकू विमान की तरह है। हालांकि, जैसे ही कैमरा थोड़ा नीचे जाता है, सच्चाई सामने आ जाती है। नजर आता है कि नीचे ऑटो रिक्शा के टायर लगे हुए हैं। ऊपर की तरफ माचिस की डिब्बी जैसी मिसाइलें और किनारों पर पाकिस्तान के झंडे ऐसे लगाए गए हैं जैसे अभी अभी युद्ध क्षेत्र में जाने वाला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


Baba Vanga: इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डरी दुनिया, सच हुई तो मचेगी भयानक तबाही




Viral News: आसमान में उड़ते पक्षी का पेट फाड़कर बाहर निकल आई मछली, वायरल तस्वीर देखकर उड़ जाएंगे होश

पाकिस्तानी उसमें बैठकर इतराते हुए इधर-उधर घूम रहे हैं और पास खड़े बच्चे इस जहाज को देख तालियां बजा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तान का मजाक उड़ा रहे हैं। उनका कहना है कि ईरान और इस्राइल की लड़ाई में पाकिस्तान ने अब अपना ब्रह्मास्त्र भेज दिया है। कोई कह रहा है “देखो, ये है पाकिस्तान की एयरफोर्स 2.0 बिना रनवे, बिना इंजन, बिना उड़ान। 

इस वायरल वीडियो को एक्स पर @AnathNagrik नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। एक शख्स ने तंज करते हुए लिखा है, घर में नहीं हैं दाने, मम्मी चलीं भुजाने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed