Viral News: आसमान में उड़ते पक्षी का पेट फाड़कर बाहर निकल आई मछली, वायरल तस्वीर देखकर उड़ जाएंगे होश
Viral News: सोशल मीडिया पर इस फोटो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस फोटो को देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। इस फोटो को लाखों लोग देख चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral News: दुनिया में हर दिन कई ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों को यकीन नहीं होता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो और फोटो देखने को मिलते हैं। अब इस बीच एक फोटो वायरल हो रही है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। इस फोटो को देखकर आप भी चौंक जाएंगे। चील और बाज जैसे पक्षियों की नजर पानी में तैरती मछलियों पर रहती है। मौका मिलते ही वह पानी में गोता लगाकर उनका शिकार कर लेते हैं।
सोशल मीडिया पर इस फोटो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस फोटो को देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। इस फोटो को लाखों लोग देख चुके हैं। इस अद्भुत तस्वीर को देखकर लोग हैरान हैं, तो वहीं कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं। हालांकि, यह फोटो पुरानी है और बीते साल भी वायरल हुई थी।
दरअसल, वायरल फोटो में दिख रहा है कि एक हेरॉन पक्षी ने एक ईल (मछली) का शिकार किया और वो उसे हजारों फीट ऊपर आसमान में ले जाकर खाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इससे पहले मछली पक्षी के पेट को चीरकर बाहर निकल आई। इस हैरान करने वाली घटना को एक फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह फोटो वायरल हो गई है।
A photographer has captured the incredible moment an eel escaped from heron’s stomach while the bird was still in flight. pic.twitter.com/PK5LMVUbF4
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) December 27, 2024
Baba Vanga: 15 दिन बाद आने वाली है बड़ी तबाही! जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डरी दुनिया
इस फोटो में दिख रहा है कि पक्षी हेरॉन के पेट से ईल मछली बाहर निकल रही है। हेरॉन अपने पैर पीछे कर हवा में उड़ता नजर आ रहा है। इस फोटो को देखकर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने सवाल किया है कि, 'मछली ने हेरॉन का पेट कैसे काट दी? दूसरे का शख्स का कहना है कि 'क्या पक्षी मरा या नहीं?... हमें पूरी बात बताइए'।
Optical Illusion: जीनयस हैं तो तस्वीर में Lion की सही स्पेलिंग खोजकर दिखाइए, 20 सेकेंड में है खोजने का चैलेंज
इस फोटो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक तीन करोड़ से अधिक लोग फोटो को देख चुके हैं, तो वहीं हजारों लोगों ने लाइक लाइक किया है।