फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   pakistan cricketer mohammed rizwan seen cleaning the mosque in makkah saudia arabia video goes viral

Mohammad Rizwan: पाकिस्तान के इस स्टार बल्लेबाज का वीडियो हुआ वायरल, नमाज पढ़ने के बाद मक्का में किया ये काम

Sun, 25 Jun 2023 01:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 01:38 PM IST
सार

पाकिस्तान के विकेटकीपर और बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इन दिनों मक्का में हैं और उनका आठ सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मस्जिद के अंदर हाथ में वाइपर लेकर सफाई करते हुआ नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
pakistan cricketer mohammed rizwan seen cleaning the mosque in makkah saudia arabia video goes viral
pakistan cricketer mohammed rizwan - फोटो : Twitter/@SahabShero

विस्तार

Mohammad Rizwan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान की इन दिनों हर जगह चर्चा हो रही है। मोहम्मद रिजवान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। क्रिकेट से दूर वह ऐसा कुछ कर रहे हैं जिसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले रिजवान का एक और वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो अमेरिका के बोस्टन शहर का था, जहां वह सड़क किनारे गाड़ी रोककर नमाज पढ़ते दिखे थे। 

विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तान के विकेटकीपर और बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इन दिनों मक्का में हैं और उनका आठ सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मस्जिद के अंदर हाथ में वाइपर लेकर सफाई करते हुआ नजर आ रहे हैं। उनके आस-पास काफी लोग दिख रहे हैं। नीले कपड़े में दिख रहा शख्स वहां का स्टाफ है। सोशल मीडिया पर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले वह अमेरिका के बोस्टन शहर में मीडिया और स्पोर्ट्स पर सेमिनार अटैंड करने पहुंचे थे। उस दौरान उनके साथ पाकिस्तान किक्रेट टीम के कप्तान बाबर आजम भी मौजूद थे। मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Titan Submarine: टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी का वीडियो आया सामने, जानिए कैसे हुआ धमाका


रिजवान ने शानदार पारी खेलकर अपने दम पर कई मैचों में पाकिस्तान को जीत दिलाई है। पाकिस्तान के कई खिलाड़ी इस समय ब्रेक लेकर छुट्टियां मना रहे हैं, जबकि कुछ अलग अलग टी20 लीग खेलने में व्यस्त हैं।

Scooty Viral Video: स्कूटी उड़कर बिजली के तारों में लटकी, लोग बोले- पापा की परी उड़ा रही थी
 

31 वर्षीय मोहम्मद रिजवान दाए हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने अभी तक पाकिस्तान की तरफ से 27 टेस्ट, 57 वनडे और 85 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 2 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से 1373 रन बनाए हैं, तो वहीं वनडे में दो शतक और 9 अर्धशतक की मदद से 1408 रन बनाए हैं। रिजवान ने टी20 करियर में भी शानदार  पारी खेली है। उन्होंने 1 शतक और 25 अर्धशतक की मदद से 2797 रन जड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed