Titan Submarine: अटलांटिक महासागर में 111 साल पहले टाइटैनिक जहाज डूबा था। टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी भी अटलांटिक महासागर में लापता हो गई, लेकिन अब उसका मलबा बरामद किया गया है। कंपनी OceanGate ने पनडुब्बी में सवार सभी पांचों लोगों की मौत की पुष्टि की है। दुनियाभर में यह खबर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई टाइटन पनडुब्बी 19 जून को चालक दल समेत पांच लोगों के साथ अचानक लापता हो गई थी।
Titan Submarine: टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी का वीडियो आया सामने, जानिए कैसे हुआ धमाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर कई इससे जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दिखाया गया है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ होगा? वीडियो में दिखाने को कोशिश की गई है कि किस तरह पनडुब्बी में विस्फोट हुआ होगा। इसमें दिख रहा है कि एक टैंकर अचानक से दब जाता है।
दरअसल समुद्र के अंदर पनडुब्बी बड़ा विस्फोट होने की वजह से डूब गई थी। समुद्र के अंदर गई पनडुब्बी में अरबपति सवार थे। टूरिज्म के मकसद से ही यह टाइटन पुनडुब्बी टाइटैनिक जहाज के मलबे को दिखाने गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एनिमेशन के जरिए दिखाया गया है कि किस तरह यह हादसा हुआ होगा।
فيديو يمثل ما يُعتقد إنه حصل لغواصة تايتنك المفقودة ( تايتن ) ، الانفجار بسبب ضغط الماء الهائل في عمق البحر
Titanic: अंदर से ऐसी दिखती है टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी, बैठने के लिए नहीं है कोई सीट
Titanic Mystery: 100 साल बाद भी कोई नहीं जान पाया क्यों डूबा था टाइटैनिक, चार रहस्यों में उलझी है दुनिया
underwater implosion example#الغواصة_المفقودة
#Titan#submarino#Titanic pic.twitter.com/Bch6hl7FLC
टाइटैनिक फिल्म के डायरेक्टर जैम्स कैमरन ने इस हादसे प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पनडुब्बी का संपर्क समुद्र में ऊपर मौजूद जहाज से जैसे ही टूटा था तभी समझ आ गया था कि उसके अंदर धमाका हुआ है। उन्होंने कहा कि टाइटैनिक जहाज डूबने और टाइटन सबमरीन में ब्लास्ट होने वाली दोनों घटनाओं के समय चेतावनी को ताक पर रख दिया गया था।
Another implosion example
Billionaires: समुद्री नाव पर काम करने वाली लड़की ने अरबपतियों के खोले राज, अजीबोगरीब शौक जानकर उड़ जाएंगे होश
Pregnant Man: 36 साल से प्रेग्नेंट था आदमी! फूला पेट देख डॉक्टर समझे ट्यूमर, ऑपरेशन करने पर निकले जुड़वा बच्चे
pic.twitter.com/cU2SultqeV
उनका कहना है कि एक घंटे के बाद हमें पनडुब्बी में विस्फोट होने की पुष्टि हो चुकी थी। सबमरीन के लापता होते ही जोरदार धमाके की आवाज आई थी। हाइड्रो फोन (पानी में घ्वनि तरंगों को पता लगाने वाला यंत्र) पर इस आवाज को सुना गया था। ट्रांसपोंडर का खोना और संचार का टूटना, मुझे पता चल चुका था कि क्या हुआ है। पनडुब्बी फट गई थी।