फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान के वो दो खूंखार आदमखोर भाई, जो कब्र से निकालकर 150 से ज्यादा मुर्दे खा गए थे

Tue, 14 Jan 2020 02:30 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 14 Jan 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Cannibal Brothers who were ate more than 150 dead bodies after taken out of the grave
पाकिस्तान के दो आदमखोर भाई - फोटो : Social media

शेर और बाघ जैसे जानवरों को तो इंसानों को मारकर उनके मांस खाने की बातें शायद आपने सुनी होंगी, लेकिन कोई इंसान ही दूसरे इंसान का मांस खा जाए, ये सुनने में बेहद ही अजीब और डरावना लगता है। लेकिन पाकिस्तान में कुछ साल पहले ऐसा ही कुछ देखने और सुनने को मिला था। यहां दो ऐसे आदमखोर (नरभक्षी) भाई हैं, जो कब्र से निकालकर 150 से ज्यादा मुर्दे खा गए थे। 



Pakistan Cannibal Brothers who were ate more than 150 dead bodies after taken out of the grave
2014 में दोनों भाईयों को गिरफ्तार किए जाने के बाद की तस्वीर - फोटो : Social media

इन दोनों भाईयों का नाम मोहम्मद फरमान अली और मोहम्मद आरिफ अली है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित भक्कर जिले के दरया खान इलाके में मौजूद खवावार कलन गांव के रहने वाले ये दोनों भाई शादीशुदा हैं, लेकिन उनकी बीवियां उन्हें छोड़कर जा चुकी हैं। उनका आरोप था कि ये दोनों उन्हें मारते-पीटते थे और गाली-गलौत करते थे। 

Pakistan Cannibal Brothers who were ate more than 150 dead bodies after taken out of the grave
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

दोनों नरभक्षी भाईयों को साल 2011 में पहली बार तब गिरफ्तार किया गया था, जब वही पास के ही एक कब्रिस्तान से एक महिला का शव अचानक गायब हो गया। उस महिला का नाम सायरा परवीन (24) था और उसकी मौत कैंसर से हुई थी। सायरा के घरवाले जब उसे कब्रिस्तान में दफनाकर चले गए और अगले दिन वहां आए तो देखा कि उसकी कब्र खुदी हुई थी और सायरा का शव गायब था, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan Cannibal Brothers who were ate more than 150 dead bodies after taken out of the grave
दोनों भाईयों के घर से बरामद सामान - फोटो : Bizarrepedia.com

छानबीन के दौरान पुलिस को कहीं से पता चला कि सायरा के शव के गायब होने में फरमान अली और आरिफ अली का हाथ है, जिसके बाद पुलिस उनके घर पहुंची तो देखा कि अंदर वाले कमरे में एक पतीले में करी जैसी कोई चीज रखी हुई थी। जब पुलिस ने और भी जगहों पर जांच की तो उन्हें घर के बाहर एक बोरी में सायरा की लाश मिली, जिसे देखकर वो चौंक गई, क्योंकि उस लाश के अंग कटे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाईयों को हिरासत में ले लिया और करी वाले उस पतीले को जांच के लिए लैब में भिजवाया, जहां पता चला कि वो करी इंसानी मांस की बनी हुई थी।    

विज्ञापन
Pakistan Cannibal Brothers who were ate more than 150 dead bodies after taken out of the grave
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

जब पुलिस ने दोनों भाईयों से पूछताछ की तो हैरान करने वाली बातें सामने आईं। उन्होंने बताया कि वो कब्र से ऐसे मुर्दे निकालते थे, जो हाल ही में दफनाए गए हैं और उन्हें अपने घर लेकर आते थे। इसके बाद वो उसकी करी बनाकर खाते थे। उनका कहना था कि वो अब तक 100 से ज्यादा मुर्दे खा चुके थे। यह बात अप्रैल 2011 में उन्होंने गिरफ्तारी के बाद बताई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed