{"_id":"5e1d74f58ebc3e87d87ecb31","slug":"hyundai-creta-sales-figures-2019-kia-seltos-vs-hyundai-creta-kia-seltos-sales-in-december-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Compact SUV सेगमेंट में Hyundai Creta फिर बनी बादशाह, Kia Seltos पिछड़ गई","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Compact SUV सेगमेंट में Hyundai Creta फिर बनी बादशाह, Kia Seltos पिछड़ गई
Tue, 14 Jan 2020 01:29 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Creta
देश में पिछले साल ही एक कार के जरिए एंट्री करने वाली Kia Motors मात्र 4 महीने में टॉप-10 ऑटोमोबाइल कंपनियों में शुमार हो गई। कंपनी ने यह उपलब्धि भारतीय बाजार में लॉन्च की अपनी पहली कार Kia Seltos को मिले बंपर रेस्पॉन्स से हासिल की। Compact SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकनेवाली कार Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) को पछाड़कर Kia Seltos (किआ सेल्टॉस) बिक्री के मामले में नंबर वन पर काबिज हो गई थी। लेकिन Hyundai Creta बीते साल 2019 के आखिरी महीने दिसंबर में Kia Seltos को पटखनी देते हुए एक बार फिर नंबर का तमगा हासिल कर लिया है। बीते साल नवंबर महीने की तुलना में दिसंबर में Kia Seltos की 67 फीसदी बिक्री कम हुई।
Hyundai Creta facelift
कितनी हुई बिक्री
पिछले साल 2019 के दिसंबर में Kia Seltos की सिर्फ 4,645 कारों की बिक्री हुई। जबकि Hyundai Creta ने 6,713 कारों की बिक्री की। इस आंकड़े के साथ Hyundai Creta एक बार फिर बिक्री के मामले में Compact SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकनेवाली कार बन गई। Hyundai Creta की बिक्री में नवंबर के आंकड़ों की तुलना में मामूली वृद्धि देखी गई, यानी नवंबर में 6,684 यूनिट से बढ़कर दिसंबर में 6,719 यूनिट हो गई। वहीं नवंबर में Kia Seltos की बिक्री 14005 यूनिट हुई, जिसके मुकाबले दिसंबर में इसकी बिक्री 67 फीसदी कम हुई।
2020 hyundai creta
- फोटो : सांकेतिक फोटो
वजहें
Hyundai Creta ने बिक्री के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया क्योंकि ह्यूंदै ने अपनी इस लोकप्रिय एसयूवी के 1.6-लीटर पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर बहुत सारे डील्स और डिस्काउंट का एलान किया था। इस बीच, किआ मोटर्स ने Kia Seltos की कीमत 20,000 रुपये बढ़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia Seltos beats Hyundai Creta
- फोटो : Amar Ujala
Seltos की बिक्री में पहली बार आई कमी
Kia Seltos को पिछले साल 22 अगस्त को लॉन्च किया गया था और अगस्त में ही इसकी बिक्री शुरू हुई। अगस्त में कंपनी ने 6,236 सेल्टॉस बेचीं। इसके बाद सितंबर में इसकी बिक्री का आंकड़ा 7,754 यूनिट रहा। सितंबर के मुकाबले अक्तूबर में सेल्टॉस की बिक्री करीब 65 फीसदी तक बढ़ गई। अक्तूबर में सेल्टॉस की 12,854 यूनिट सेल हुई। नवंबर के महीने में भी सेल्टॉस की 14,005 यूनिट सेल्स के साथ बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। लेकिन साल के आखिरी महीने दिसंबर में इसकी बिक्री मात्र 4,645 यूनिट रही।