फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया को खलेगी रोहित शर्मा की कमी, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही बने थे सिक्सर किंग

Thu, 26 Nov 2020 12:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 26 Nov 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Indian cricket team will Rohit Sharma in ODI and T20 series vs Australia

रोहित शर्मा को आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस महीने से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर कर दिया गया था, लेकिन कुछ ही दिन में वह क्रिकेट खेलने के लिए लौट आए। बाद में उन्हें टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया। बावजूद इसके टीम इंडिया को वन-डे और टी-20 में अपने उपकप्तान की कमी खलेगी।

AUSvIND: Indian cricket team will Rohit Sharma in ODI and T20 series vs Australia

भारत को ऑस्ट्रेलिया में तीन वन-डे और इतने ही टी-20 मैच की सीरीज खेलनी है। 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने गई टीम इंडिया ने टी-20 श्रृंखला 1-1 से बराबर की थी तो वन-डे सीरीज में 2-1 से मैदान मारा था। तब एडिलेड में हुए करो या मरो के दूसरे वन-डे में रोहित शर्मा ने इतिहास रचा था।

AUSvIND: Indian cricket team will Rohit Sharma in ODI and T20 series vs Australia

सिडनी वन-डे गंवाने के बाद यह मैच हर हाल में जीतना था। इस ऐतिहासिक जीत को रोहित शर्मा ने अपने लिए यादगार बनाया था। पहले मैच में रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस मैच में किसी भी एक देश के खिलाफ रोहित सर्वाधिक छक्के (89) लगाने वाले बल्लेबाज बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: Indian cricket team will Rohit Sharma in ODI and T20 series vs Australia

उस मैच में रोहित शर्मा अर्धशतक से चूक गए, लेकिन जाते-जाते विश्व रिकॉर्ड बना दिया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली अपनी 43 रन की पारी में उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। 299 रन के लक्ष्य का उनके बल्ले से दो शानदार छक्के भी निकले और इसी के साथ ही वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

विज्ञापन
AUSvIND: Indian cricket team will Rohit Sharma in ODI and T20 series vs Australia

इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा था। महेंद्र सिंह धोनी ने भी 54 गेंद में 55 रन की उपयोगी पारी खेली थी। छह विकेट से मुकाबला जीतकर भारत ने पहले सीरीज 1-1 से बराबर किया फिर आखिरी मैच जीतकर सीरीज भी कब्जे में किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed