{"_id":"68b59606556f271f7a05bce1","slug":"mystery-of-lord-shiva-temple-eternal-flame-burning-for-years-still-unsolved-by-scientists-2025-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mysterious Temple: भगवान शिव के इस मंदिर में लगातार जल रही ज्वाला, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए पहेली","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Mysterious Temple: भगवान शिव के इस मंदिर में लगातार जल रही ज्वाला, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए पहेली
Tue, 02 Sep 2025 09:20 AM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 02 Sep 2025 09:20 AM IST
सार
Mystery of Lord Shiva Temple: बांग्लादेश में एक ऐसा ही प्राचीन शिव मंदिर है, जो अपने चमत्कार के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस भगवान शिव के मंदिर में दूर-दूर से लोग दर्शन और पूजा करने के लिए आते हैं। इसकी एक वजह मंदिर के प्रति लोगों की आस्था है और दूसरा यहां की जलती ज्वाला।
विज्ञापन
भगवान शिव के इस मंदिर में लगातार जल रही ज्वाला
- फोटो : x@UnityCouncilBD
विस्तार
Mystery of Lord Shiva Temple: पूरी दुनिया के लिए भारत आस्था का केंद्र है। हिंदू धर्म में भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है। इन्हें भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ और गंगाधार आदि नामों से भी पुकारा जाता है। भगवान शिव को चमत्कारों का स्वामी माना जाता है। महादेव के सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में प्रसिद्ध मंदिर हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर है। इन देशों में स्थित कई मंदिर तो इतने चमत्कारिक और रहस्यमयी हैं कि वैज्ञानिक भी आज तक इनका रहस्य सुलझा नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश में एक ऐसा ही प्राचीन शिव मंदिर है, जो अपने चमत्कार के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस भगवान शिव के मंदिर में दूर-दूर से लोग दर्शन और पूजा करने के लिए आते हैं। इसकी एक वजह मंदिर के प्रति लोगों की आस्था है और दूसरा यहां की जलती ज्वाला। इस चामात्कारिक मंदिर का नाम अग्निकुंड महादेव मंदिर है।
विज्ञापन
दुनिया में अपने चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध यह महादेव मंदिर बाग्लादेश के चटगांव में स्थित है। यह मंदिर दुनिया के लिए आश्चर्य का केंद्र है। कहा जाता है यहां मंदिर में मौजूद अग्निकुंड में आग की ज्वाला वर्षों से जलती चली आ रही है। आज तक इसे कोई बुझा नहीं सका है।
विज्ञापन
Viral Video: कार लेकर उड़ने ही वाला था चोर, तभी पुलिस ने लगाया ऐसा दिमाग और कर दिया गाड़ी का चक्का जाम
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अभी तक कोई भी पुरातत्वविद इस आग के स्रोत की खोज नहीं कर पाया है। कुछ साल पहले बांग्लादेश हिंदू यूनिटी काउंसिल की तरफ से भी अग्निकुंड महादेव मंदिर की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।
Viral Video: दरभंगा एयरपोर्ट पर पेशाब करता दिखा बुजुर्ग, पायलट ने कॉकपिट से बनाया वीडियो, देखें वीडियो
यहां पर है दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर
दुनिया के अलग-अलग भागों में स्थापित हिंदू मंदिर लोगों की आस्था और आकर्षण का केंद्र हैं। इन मंदिरों की देशों की अर्थव्यवस्था और पर्यटन क्षेत्र में भी अहम भूमिका है। हिंदू बहुसंख्यक आबादी वाले भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर भारत में नहीं है। यह मंदिर कंबोडिया में स्थित है, जिसका नाम अंकोरवाट मंदिर है। इस मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। यह दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर माना जाता है।