{"_id":"68b594fb81874fa6c70efd4a","slug":"the-thief-was-about-to-run-away-with-the-car-then-the-police-used-such-a-trick-jammed-the-wheels-of-the-car-2025-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: कार लेकर उड़ने ही वाला था चोर, तभी पुलिस ने लगाया ऐसा दिमाग और कर दिया गाड़ी का चक्का जाम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: कार लेकर उड़ने ही वाला था चोर, तभी पुलिस ने लगाया ऐसा दिमाग और कर दिया गाड़ी का चक्का जाम
Mon, 01 Sep 2025 06:15 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 01 Sep 2025 06:15 PM IST
सार
Viral Video: यह मामला अमेरिका का है। यहां पुलिस ने चोरी की एक गाड़ी को पकड़ने के लिए एक नई और अनोखी तकनीक का इस्तेमाल किया। यह पूरा घटना हाईवे पर हुआ। वहां पुलिस को एक तेज रफ्तार से भागती शेवरले क्रूज कार को रोकना था।
विज्ञापन
चोर पकड़ने की नई तरकीब
- फोटो : इंस्टाग्राम @abcworldnewstonight
विस्तार
आजकल सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ तो हंसी-मजाक वाले होते हैं, लेकिन कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आ जाते हैं जो हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों अमेरिका से सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि जैसे फिल्मों में स्पाइडरमैन अपने जाल से दुश्मनों को फंसा लेता है, वैसे ही अब पुलिस भी चोरों को पकड़ने के लिए जाल का इस्तेमाल कर रही है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह मामला अमेरिका का है। यहां पुलिस ने चोरी की एक गाड़ी को पकड़ने के लिए एक नई और अनोखी तकनीक का इस्तेमाल किया। यह पूरा घटना हाईवे पर हुआ। वहां पुलिस को एक तेज रफ्तार से भागती शेवरले क्रूज कार को रोकना था। इस काम के लिए पुलिस ने एक खास डिवाइस का सहारा लिया, जिसे "ग्रैपलर डिवाइस" कहा जाता है। ग्रैपलर डिवाइस पुलिस की गाड़ी के सामने वाले बम्पर पर लगाया जाता है। इसमें एक बेहद मजबूत नायलॉन का जाल होता है। जैसे ही कोई गाड़ी तेज स्पीड से भागती है, पुलिस अपनी गाड़ी उसके पास ले जाकर इस डिवाइस से जाल फेंकती है। यह जाल पीछे वाली गाड़ी के पिछले टायर में फंस जाता है। जब टायर फंस जाता है तो वह घूमना बंद कर देता है और कार सड़क के बीच में रुक जाती है। बिल्कुल वैसे ही जैसे फिल्मों में स्पाइडरमैन अपने जाल से अपराधियों को रोक देता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by ABC World News Tonight (@abcworldnewstonight)
विज्ञापन
पुलिस ने फेंका जाल और कर दिया चक्का जाम
वीडियो में साफ दिखता है कि पुलिस की गाड़ी ने जैसे ही यह जाल फेंका, वह सीधे चोरी की कार के पीछे वाले पहिये में फंस गया। इसके बाद कार का ड्राइवर बच निकलने के लिए पूरी कोशिश करता है। वह बार-बार एक्सीलेरेटर दबाता है, यहां तक कि गाड़ी को रिवर्स करने की भी कोशिश करता है। लेकिन जाल की पकड़ इतनी मजबूत थी कि कार आगे-पीछे हिल भी नहीं पाई। आखिरकार कार का पिछला एक्सल टूट गया और गाड़ी बीच सड़क पर रुक गई। जैसे ही गाड़ी रुक गई, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्राइवर और उसके साथ बैठे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह रही कि इस पूरे ऑपरेशन में किसी को भी चोट नहीं लगी। अगर पुलिस ने पारंपरिक तरीके से पीछा किया होता तो हादसे की संभावना काफी ज्यादा रहती। लेकिन इस हाईटेक डिवाइस की वजह से मामला सुरक्षित तरीके से निपट गया।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर @abcworldnewstonight नाम के पेज ने इसे शेयर किया है। वीडियो को अब तक 5 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इस अनोखी तकनीक को देखकर हैरान हैं। कई यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट भी किए। किसी ने लिखा, "चोर तो पकड़ा गया, लेकिन जिसकी गाड़ी चोरी हुई थी, अब वह टूटी-फूटी हालत में क्या करेगा?" वहीं दूसरे ने लिखा, "अब गाड़ी का मालिक इसे देखकर और भी परेशान हो जाएगा।"