फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mysterious world Half a river water gets absorbed in a small hole

रहस्यमय दुनिया: एक छोटे से छेद में समा जाता है आधी नदी का पानी

Thu, 29 Jul 2021 08:29 PM IST
Shashi Shashi फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 29 Jul 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
Mysterious world Half a river  water gets absorbed in a small hole
The devil kettle waterfall - फोटो : Ouora

हमारी दुनिया बहुत से अजीबोगरीब रहस्यों से भरी पड़ी है। मानव को हमेशा से ही इनके बारें में जानने और इनको सुलझाने की जिज्ञासा रही है, इसी जिज्ञासा के चलते मनुष्य ने बहुत से रहस्यों पर से पर्दा उठा दिया है तो वहीं अब भी बहुत से रहस्य अनसुलझे हैं। इन रहस्यों को मनुष्य ने सुलझाने के कई प्रयास भी किए लेकिन आज तक ये अनसुलझी गुत्थी बनी हुई है। ऐसी ही एक जगह है, जहां एक छोटे छेद में आधी नदी समा जाती है लेकिन आज तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर नदी का इतना पानी कहां जाता है। तो आइए जानते हैं कि ये कहां पर स्थित है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

ये रहस्यमय जगह है अमेरिका का एक झरना जहां बने हूए इस छेद को "द डेविल्स केटल" नाम से जाना जाता है। इस छेद में नदी का आधा पानी समा जाता है। लेकिन आज तक दुनिया का कोई भी वैज्ञानिक और विज्ञान यह पता कि यह पानी आखिर जाता कहां जाता है। यह जगह अमेरिका में 'सुपीरियर लेक' के उत्तरी किनारे पर मिनेसोता में जज सी.आर. मैगनेसी पार्क है। ये झरना बहुत ही खूबसूरत होने के साथ ही रहस्य से भी भरा हुआ है।  जैसा की इसका नाम है डेविल्स कैटल का मतलब होता है शैतान की कड़ाही। इस अद्भुत झरने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, 

इस झरने का स्तोत्र ब्रुल नदी का पानी है। जंगल में झरने का पानी घुमावदार, सकरीले चट्टानी रास्तों से नीचे की ओर गिरता है और ऊंचाई से गिरते हूए झरने का पानी छेद में समाने के बाद आखिर जाता कहां है? ये आज तक पता नहीं चला है। इसका पता लगाने के कई प्रयास किए गए लेकिन ये अभी तक अनसुलझा रहस्य है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed