फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   mysterious triangular structure spotted at area 51 us secret military base Alien mystery in hindi

Area 51: सीक्रेट बेस एरिया-51 में दिखा रहस्यमयी टावर, कहा जाता है यहीं अमेरिका ने एलियंस को बनाया है बंधक

Mon, 14 Apr 2025 05:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Apr 2025 05:33 PM IST
सार

Area 51: अमेरिका के नेवादा के दक्षिणी भाग में लास वेगास से करीब 120 मील उत्तर-पश्चिम में एरिया-51 स्थित है। एरिया 51 एक अत्यधिक गोपनीय अमेरिकी सैन्य सुविधा है, जो  2.3 मिलियन एकड़ में फैला है।

विज्ञापन
mysterious triangular structure spotted at area 51 us secret military base  Alien mystery in hindi
सीक्रेट बेस एरिया-51 में दिखा रहस्यमयी टावर - फोटो : X/@TheRubberDuck79

विस्तार

Area 51: दुनिया में कई रहस्यमयी जगहे हैं। इन जगहों में अमेरिका का एरिया-51 भी शामिल है, जहां कड़ी सुरक्षा रहती है। अमेरिका की इस जगह पर किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं है। कुछ कांस्पिरेसी थ्योरी में दावा किया जाता है कि अमेरिका ने एरिया-51 में एलियंस को कैद कर रखा है और उन पर प्रयोग हो रहा है। इस जगह को गुप्त रखा गया था और इसके बारे में अमेरिका के लोग भी जानते थे। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने साल 2013 में पहली बार इस जगह में बारे में बताया।

विज्ञापन


अब इस बीच गूगल मैप्स पर एरिया 51 में एक अजीबोगरीब काला त्रिकोणीय टावर दिखा है। यह रहस्यमयी अमेरिकी सैन्य अड्डे के आसपास कॉन्सपिरेसी थ्योरी को हवा दे रहा है। सोशल मीडिया पर इस खोज को साझा किया गया है। इस टावर को लेकर लोग अलग-अलग अटकलें लगा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह कोई उन्नत विमान है या फिर कोई ज्यादा घातक वस्तु। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में दिए गए सटीक निर्देशांक 37°14'46.5"N 115°49'24.0"W हैं। एक सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले शख्स ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि गूगल मैप्स पर एरिया 51 में एक काला त्रिकोणीय टावर देखा गया है। उसने कैप्शन लिखा है, मुझे लगता है कि एरिया 51 मानव तस्करी या इससे जुड़े डेटा का केंद्र है। एक दूसरे शख्स का कहना है कि हैरानी है कि पूरा क्षेत्र धुंधला नहीं किया गया है। एक और शख्स का कहना है कि  यह एलियन तकनीक हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का ध्वज लेकर उड़ गया गरुड़! लोग जता रहे अनहोनी की आशंका, जानिए क्या है ध्वज का रहस्य
 

New Study: टूट रहा है भारतीय उपमहाद्वीप, बार-बार आ सकते हैं विनाशकारी भूकंप, नई स्टडी में डराने वाला खुलासा

क्या है एरिया 51?  

अमेरिका के नेवादा के दक्षिणी भाग में लास वेगास से करीब 120 मील उत्तर-पश्चिम में एरिया-51 स्थित है। एरिया 51 एक अत्यधिक गोपनीय अमेरिकी सैन्य सुविधा है, जो  2.3 मिलियन एकड़ में फैला है। 1955 में इसकी स्थापना लॉकहीड यू-2 जासूसी विमान को विकसित करने के लिए की गई थी। इस बेस का नाम एटॉमिक एनर्जी कमीशन के नक्शों से लिया गया है। हालांकि, एरिया-51 काफी लंबे समय से अलौकिक गतिविधि और एलियन कॉन्सपिरेसी थ्योरी की वजह से चर्चा में रहता है। कई लोग दावा करते हैं कि यहां पर अमेरिका ने एलियंस को बंधक बनाकर रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed