फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Jagannath Temple Flag Was Taken Away By An Eagle people Says about the divine play of god

Video: जगन्नाथ मंदिर का ध्वज लेकर उड़ गया गरुड़? लोग जता रहे अनहोनी की आशंका, जानिए क्या है ध्वज का रहस्य

Mon, 14 Apr 2025 04:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Apr 2025 04:11 PM IST
सार

Viral Video: वायरल वीडियों में देखा जा सकता है कि एक गरुड़ मंदिर के ध्वज को लेकर भगवान जगन्नाथ मंदिर के शिखर के चारों तरफ घूम रहा है। कई लोग इस घटना को भगवान जगन्नाथ की कोई लीला मान रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे  शुभ या अशुभ संकेत से जोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Jagannath Temple Flag Was Taken Away By An Eagle people Says about the divine play of god
जगन्नाथ मंदिर का ध्वज लेकर उड़ गया गरुड़? - फोटो : X@EmonMukherjee21

विस्तार

Jagannath Mandir Flag Facts: ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक गरुड़ मंदिर के शिखर पर लगे पवित्र ध्वज को अपने पंजों में दबाकर उड़ रहा है। वीडियो में यह अनोखा दृश्य देखकर लोग हैरान हैं, क्योंकि भगवान जगन्नाथ मंदिर का ध्वज हर दिन विशेष विधि से बदला जाता है। इसे बेहद शुभ मानते हैं। एक गरुड़ ध्वज लेकर उड़ गया तो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। साथ ही आशंका का विषय भी बन चुका है।

विज्ञापन


वायरल वीडियों में देखा जा सकता है कि एक गरुड़ मंदिर के ध्वज को लेकर भगवान जगन्नाथ मंदिर के शिखर के चारों तरफ घूम रहा है। कई लोग इस घटना को भगवान जगन्नाथ की कोई लीला मान रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे शुभ या अशुभ संकेत से जोड़ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर किया जा रहा है। इस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन


फिलहाल मंदिर प्रशासन की तरफ से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में स्थानीय पुजारियों के हवाले से कहा गया है कि यह एक सामान्य प्राकृतिक घटना हो सकती है। हालांकि, श्रद्धालुओं की भावनाओं और मंदिर की परंपरा के मद्देनजर यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


New Study: टूट रहा है भारतीय उपमहाद्वीप, बार-बार आ सकते हैं विनाशकारी भूकंप, नई स्टडी में डराने वाला खुलासा

हालांकि, लोग अनहोनी की आशांका जता रहे हैं। क्योंकि इस पहले साल 2020 में आकाशीय बिजली के चमकने की वजह से मंदिर के ध्वज में आग लग गई थी। इसके ठीक बाद कोरोना महामारी से पूरी दुनिया में तबाही मच गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ स्थानीय लोगों ने कहा कि गरुड़ ने जिस ध्वज को पकड़ा हुआ है वह जगन्नाथ मंदिर का नहीं है, बल्कि किसी दूसरे मंदिर का है। आइए जानते हैं कि आखिर मंदिर के ध्वज का क्या रहस्य है? 

विज्ञान को चुनौती देता है ध्वज

जगन्नाथ मंदिर के ध्वज की सबसे विशेष बात यह है कि हवा की दिशा कुछ भी हो, लेकिन ध्वज की दिशा हमेशा एक ही रहती है। यह विज्ञान को चुनौती देता है। इस घटना से वैज्ञानिक भी हैरान हैं। ध्वज के लहराने की दिशा निश्चित है, फिर हवा चाहे किसी भी दिशा की तरफ क्यों न चले।


Viral Video: बच्चों ने बनाया देसी रोलर कोस्टर, लोगों की फटी रह गई आंखें, बोले- खुशी कोई महंगी चीज नहीं है

हर दिन बदला जाता है ध्वज

जगन्नाथ मंदिर का ध्वज हर दिन बदला जाता है। मान्यता है कि जिस दिन ध्वज को किसी भी वजह से नहीं बदला गया तो यह स्थान आने वाले 18 सालों तक बंद रहेगा। अगर इस बीच मंदिर के कपाट खोल दिए गए तो प्रलय भी आ सकता है। इस मान्यता से लोग हैरान होते हैं। मंदिर के शिखर पर रोजाना एक पुजारी 45 मंजिल जितनी ऊंचाई पर चढ़ता है और ध्वज बदलता है।

Ajab-Gajab: दुनिया का ऐसा देश, जहां पर शादी के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी, जानिए क्या है अनोखी पंरपरा

प्रचलित कहानी 

एक प्राचीन कहानी के मुताबिक, एक भक्त ने एक बार सपने में देखा कि भगवान जगन्नाथ के मंदिर झंडा फट गया है। इसके बाद मंदिर के पुजारियों को झंडा को उसी हालत में मिला। इसलिए, हर दिन एक नया झंडा फहराने की परंपरा शुरू हुई। माना जाता है कि पुराना झंडा बुरी ऊर्जा को खींच लेता है, इसलिए उसे बदल दिया जाता है।

Viral Video: पेड़ के ऊपर कैसे पहुंच गई कार? वीडियो देखकर बोले लोग- भाई यह किसने किया?

1000 किलोग्राम का चक्र

मंदिर के ऊपर एक सुदर्शन चक्र लगा है, जिसका वजन करीब 1000 किलोग्राम है। विज्ञान भी हैरान है कि आखिर यह चक्र इतनी ऊंचाई पर कैसे पहुंचा? क्योंकि उस समय तकनीक भी इतनी विकसित नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed