गुदगुदी सिर्फ इंसानों को नहीं होती बल्कि पेड़ों को भी होती है। क्या आपने कभी किसी पेड़ को गुदगुदी की है। जानिए एक ऐसे ही पेड़ के बारे में जिसे गुदगुदी होती हैं।
गुदगुदी करने पर खिलखिलाकर हंसता है ये पेड़
उत्तराखंड के कालाढूंगी जंगल में एक ऐसा ही पेड़ है। जिसे हाथ लगाते ही उसे गुदगुदी शुरु हो जाती है। इस पेड़ के तने में अगर अंगुलियां रगड़ी जाये तो इसकी शाखाएं हिलने लगती है।
गुदगुदी करने पर खिलखिलाकर हंसता है ये पेड़
यही वजह है कि लोग इसे हंसने वाला पेड़ कहते हैं। इसका वानस्पतिक नाम ‘रेंडिया डूमिटोरम’ है। इस पेड़ को हाथ लगाने पर इसे गुदगुदी क्यों होती है, इस पर कई शोध किए जा रहे हैं।
गुदगुदी करने पर खिलखिलाकर हंसता है ये पेड़
इस पेड़ की गुदगुदी को देखने के लिए पर्यटक दूर दूर से आते हैं। कई लोगों ने खुद इस पेड़ को गुदगुदी भी की।
लोगों ने पाया कि इस पेड़ के सारे तने जोर जोर से हिलने लगते हैं। यही वजह है कि लोग इस पेड़ को देखने जंगल की गहराइयों तक पहुंचले हैं।