फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुदरत का अजीब करिश्मा है पत्थरों की ये नदी, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए रहस्य

Sun, 19 Jan 2020 01:26 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 19 Jan 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Mysterious river in Russia Big stone river
स्टोन रिवर, रूस - फोटो : Social media

आपने ऐसी नदी तो देखी होगी, जिसमें पानी बहता हो, लेकिन क्या कभी किसी ऐसी नदी के बारे में सुना है, जिसमें पानी नहीं बल्कि पत्थर ही पत्थर मौजूद हों। आप शायद यकीन नहीं करेंगे, लेकिन रूस में ऐसी ही एक नदी है। यही वजह है कि पत्थरों की इस नदी को स्टोन रिवर या स्टोन रन कहा जाता है। 

Mysterious river in Russia Big stone river
स्टोन रिवर, रूस - फोटो : Social media

यह नदी कुदरत का एक अजीबोगरीब करिश्मा है, जिसका रहस्य वैज्ञानिक भी अब तक नहीं सुलझा पाए हैं। इस नदी में लगभग छह किलोमीटर तक आपको सिर्फ पत्थर ही पत्थर दिखाई देंगे। यह देखने पर बिल्कुल किसी नदी की धारा की तरह लगते हैं। 20 मीटर छोटी धाराओं से लेकर कहीं-कहीं यह नदी 200 से 700 मीटर की बड़ी धाराओं का रूप भी ले लेती है। 

Mysterious river in Russia Big stone river
स्टोन रिवर, रूस - फोटो : Social media

इस अनोखी नदी में छोटे-छोटे पत्थरों से लेकर बड़े-बड़े पत्थर मौजूद हैं। करीब 10 टन तक वजनी यहां के पत्थर चार से छह इंच तक जमीन के अंदर धंसे हुए हैं। यही कारण है कि यहां किसी भी तरह की वनस्पति उग ही नहीं पाती है, जबकि नदी के आसपास देवदार के पेड़ भरे पड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious river in Russia Big stone river
स्टोन रिवर, रूस - फोटो : Social media

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इतने सारे पत्थर कहां से आए और कैसे इन्होंने एक नदी का रूप ले लिया? कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि करीब 10 हजार साल पहले ऊंची चोटियों से ग्लेशियर टूटकर गिरे होंगे, जिसकी वजह से इस अजीबोगरीब नदी का निर्माण हुआ।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed