{"_id":"5e240b0a8ebc3e4b25045b96","slug":"hyundai-creta-2020-launch-date-in-india-hyundai-creta-2020-specifications-hyundai-creta-2020-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेक्स्ट जेनरेशन Hyundai Creta मार्च में आएगी, Auto Expo 2020 में होगी ग्लोबल लॉन्चिंग, जानें डीटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नेक्स्ट जेनरेशन Hyundai Creta मार्च में आएगी, Auto Expo 2020 में होगी ग्लोबल लॉन्चिंग, जानें डीटेल्स
Sun, 19 Jan 2020 01:23 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 19 Jan 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
hyundai Creta ix25
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) अपनी लोकप्रिय SUV Creta का नेक्स्ट जेनरेशन वर्जन भारतीय बाजार में इसी साल मार्च के महीने में लॉन्च करने वाली है। नई क्रेटा की लॉन्चिंग का ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है। एक रिपोर्ट में Hyundai की नई Creta के ग्लोबल लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी अपनी नई Hyundai Creta को Auto Expo 2020 के पहले दिन यानी 5 फरवरी को ग्लोबल लॉन्चिंग करेगी। हालांकि इन दिन इस कार का सिर्फ एक्सटीरियर दिखाया जाएगा। इस दौरान कार के इंटीरियर को कवर रख जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक नई क्रेटा को कंपनी मार्च के महीनेे में बाजार में उतारेगी। और तभी कार के इंटीरियर के पर्दा उठेगा।
2020 Hyundai Creta new look
लुक
नई Hyundai Creta को चीन में ix25 नाम से बेचा जाता है। कंपनी ने पिछले साल चीन में ix25 का सेकंड-जेनरेशन पेश किया था। भारत में पेश होने वाली Hyundai Creta का सेकंड-जेनरेशन भी इसी पर आधारित होगा। हालांकि भारतीय ऑटो मार्केट की जरूरतों के अनुसार इसमें कुछ बदलाव किए जाएंगे। इसमें नई ग्रिल और अलग अलॉय वील्ज शामिल हो सकते हैं। कैबिन में भी भारतीय बाजार के मुताबिक मामूली बदलाव हो सकते हैं।
2020 hyundai creta
- फोटो : सांकेतिक फोटो
पावर
नई Hyundai Creta के इंजन और गियरबॉक्स लोकप्रिय SUV KIA Seltos (सेल्टॉस) जैसे होंगे। इनमें 1.5-लीटर के पेट्रोल और डीजल इंजन शामिल हैं। इसके अलावा नई Creta में Seltos GT Line वाला 1.4-लीटर वाला टर्बो-पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Creta ix25 China
- फोटो : सांकेतिक
फीचर्स
रिपोर्ट के अनुसार भारत में लॉन्च होने वाली नई Creta में चीन वाली ix25 की तरह ही स्प्लिट हेड और टेल-लाइट सेटअप, स्क्वॉयर वील आर्च और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा ix25 में मिलने वाला 10.25-इंच का पोर्ट्रेट-ओरिएंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी नई Hyundai Creta में देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Hyundai Creta