फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: After separation, husband is roaming around on his wife's bike and getting challans issued

पति-पत्नी के विवाद का अनोखा मामला: अलग होने के बाद पत्नी के नाम की बाइक से पति कटवा रहा चालान, पुलिस से गुहार

Sun, 09 Feb 2025 09:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 09 Feb 2025 09:06 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि सबसे पहले यह जांच की जा रही है कि बाइक किसके नाम पर रजिस्टर्ड है और वर्तमान में बाइक पति के पास है या नहीं। इसके अलावा युवती और उसके पिता को इस संबंध में एक शपथ पत्र देने को कहा गया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: After separation, husband is roaming around on his wife's bike and getting challans issued
पीड़ित पत्नी ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें शादी के बाद अलग रह रही एक पत्नी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, पति लगातार पत्नी के नाम की बाइक से ट्रैफिक नियम तोड़ रहा है, जिससे चालान सीधे पत्नी के मोबाइल पर आ रहे हैं। पत्नी अब तक कई बार चालान की राशि भर चुकी है, जिससे परेशान होकर उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

 
शादी के डेढ़ महीने बाद अलग हुए दोनों
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पिछले साल पटना निवासी युवक से हुई थी। शादी के दौरान परिवार वालों ने उपहार स्वरूप एक बाइक दी थी, जिसे पत्नी के नाम पर खरीदा गया था। लेकिन शादी के मात्र डेढ़ महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया, जिससे दोनों अलग रहने लगे। अब तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच पति ने पत्नी के नाम की बाइक का गलत इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। वह पटना में बाइक चलाते समय बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहा है, जिससे दो महीने में चार बार चालान कट चुका है। ये चालान पत्नी के मोबाइल पर आ रहे हैं, जिससे वह परेशान हो चुकी है।
विज्ञापन

 
पत्नी ने पटना ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय थाने में की शिकायत
पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पटना ट्रैफिक थाने में की, लेकिन वहां से उसे स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। इसके बाद उसने काजी मोहम्मदपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, उसके परिवार के लोग भी इस परेशानी से तंग आ चुके हैं और जल्द से जल्द इसका हल निकालना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है। थाना में मौजूद सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस सबसे पहले यह जांच कर रही है कि बाइक किसके नाम पर रजिस्टर्ड है और वर्तमान में बाइक पति के पास है या नहीं। इसके अलावा युवती और उसके पिता को इस संबंध में एक शपथ पत्र देने को कहा गया है, ताकि कानूनी रूप से यह स्पष्ट हो सके कि बाइक का स्वामित्व किसका है और कौन उसका दुरुपयोग कर रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

 
मामले को लेकर परिवार चिंतित
पत्नी और उसके परिवार के लिए यह स्थिति मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान करने वाली बन चुकी है। चालानों के लगातार आने से उनका तनाव बढ़ गया है। वे चाहते हैं कि बाइक को जल्द से जल्द वापस लिया जाए और पति पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed