फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इतिहास की सबसे विनाशकारी बमबारी, एक ही रात में मारे गए थे एक लाख लोग

Mon, 30 Mar 2020 04:31 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 30 Mar 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
most destructive bombing raid in history Bombing of Tokyo also known as Great Tokyo Air Raid Operation   Meetinghouse
मानव इतिहास की सबसे विनाशकारी बमबारी - फोटो : Social media

विज्ञान के चमत्कार इंसानों को जितना फायदा पहुंचाते हैं, उतना ही ये लोगों के लिए घातक भी हैं। एक समय था जब अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराया था, जिसमें लाखों लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि ये तो बस एक-एक बम थे, लेकिन सबसे ज्यादा घातक। आज हम आपको मानव इतिहास की सबसे विनाशकारी बमबारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें पूरे शहर पर इतने बम गिराए गए थे कि एक ही रात में करीब एक लाख लोगों की मौत हो गई थी। 

most destructive bombing raid in history Bombing of Tokyo also known as Great Tokyo Air Raid Operation   Meetinghouse
मानव इतिहास की सबसे विनाशकारी बमबारी - फोटो : Social media

इस विनाशकारी बमबारी को 'बॉम्बिंग ऑफ टोक्यो' या 'ग्रेट टोक्यो एयर रेड' के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यह जापान की राजधानी टोक्यो में हुई थी। यह बमबारी हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु हादसे से चार महीने पहले हुई थी, लेकिन इसमें समानता ये है कि इस भयानक और विनाशकारी घटना को भी अमेरिका ने ही अंजाम दिया था। 

most destructive bombing raid in history Bombing of Tokyo also known as Great Tokyo Air Raid Operation   Meetinghouse
मानव इतिहास की सबसे विनाशकारी बमबारी - फोटो : Social media

द्वितीय विश्व युद्ध चल रहा था। अमेरिका ने एक ऑपरेशन लॉन्च किया, जिसका नाम था 'ऑपरेशन मीटिंगहाउस'। इस ऑपरेशन के तहत अमेरिका ने अपने 279 बोइंग बी -29 विमानों को टोक्यो पर बमबारी के लिए भेजा। नौ मार्च 1945 की रात यह ऑपरेशन शुरू हुआ और अमेरिकी विमानों ने पूरे टोक्यो शहर पर बम गिराना शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
most destructive bombing raid in history Bombing of Tokyo also known as Great Tokyo Air Raid Operation   Meetinghouse
मानव इतिहास की सबसे विनाशकारी बमबारी - फोटो : Social media

10 मार्च 1945 को सुबह 'ऑपरेशन मीटिंगहाउस' खत्म हो गया यानी यह ऑपरेशन महज एक ही दिन चला, लेकिन इस एक दिन में अमेरिकी विमानों ने इतने बम बरसाए कि लगभग एक लाख लोग मारे गए जबकि 1.25 लाख से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसके अलावा करीब 10 लाख लोग बेघर हो गए। हालांकि इस घटना में 14 अमेरिकी विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे, जिसमें करीब 96 वायुसैनिक मारे गए।  

विज्ञापन
most destructive bombing raid in history Bombing of Tokyo also known as Great Tokyo Air Raid Operation   Meetinghouse
मानव इतिहास की सबसे विनाशकारी बमबारी - फोटो : Social media

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विमानों ने टोक्यो पर करीब 1665 टन बम गिराए थे। इस बमबारी में दो लाख 86 हजार से अधिक इमारतें और घर पूरी तरह तबाह हो गए थे। यही वजह है कि इसे दुनिया का सबसे विध्वंसक हवाई हमला माना जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed