फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Monkey Enjoys a Relaxing Massage at Barber Shop Viral Video Leaves Internet in Splits

नाई की दुकान में पहुंचा बंदर, कुर्सी पर बैठ करवाने लगा मसाज; अंदाज देख लोग बोले- मंकेश भाई का अलग ही स्वैग है

Wed, 07 Oct 2026 10:21 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 07 Oct 2026 10:21 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नाई की दुकान में कुर्सी पर बैठकर आराम से मसाज करवाता नजर आ रहा है। बंदर का शांत अंदाज देखकर लोग जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Monkey Enjoys a Relaxing Massage at Barber Shop Viral Video Leaves Internet in Splits
नाई की दुकान में पहुंचा बंदर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी आ जाती है तो कुछ पल भर के लिए चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक बंदर नाई की दुकान में पहुंचकर आराम से मसाज करवाता नजर आ रहा है। बंदर का शांत अंदाज देखकर लोग भी हैरान हैं और वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


 नाई की दुकान में पहुंचा बंदर
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक बंदर नाई की दुकान के अंदर दिखाई देता है। वीडियो में नजर आता है कि बंदर बिना किसी घबराहट के दुकान में आता है और एक खाली कुर्सी पर बैठ जाता है। इसके बाद नाई उसे भगाने के बजाय उसकी मसाज करने लगता है। बंदर भी बड़े आराम से कुर्सी पर बैठा रहता है। वह आंखें बंद किए हुए मसाज का आनंद लेता नजर आता है। नाई उसके सिर और शरीर पर हाथ फेरता दिखाई देता है। बंदर का पूरा अंदाज ऐसा है, जैसे वह रोजाना इसी तरह मसाज करवाने आता हो।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ghantaa (@ghantaa)

विज्ञापन
विज्ञापन



दुकान में मौजूद लोग देखते रह गए
इस दौरान दुकान में मौजूद लोग भी बंदर को बड़े ध्यान से देखते हैं। कुछ लोग इस मजेदार नजारे का वीडियो बनाने लगते हैं। बंदर की शांत मुद्रा देखकर ऐसा लग रहा है कि उसे आसपास मौजूद लोगों से कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा। वह आराम से अपनी मसाज का आनंद लेता रहता है। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद दूसरे अकाउंट्स से भी वायरल होने लगा। लोगों ने बंदर को मजाकिया अंदाज में 'मंकेश भाई' नाम दे दिया। इसके बाद कमेंट सेक्शन में भी मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

यूजर्स बोले- बिल कौन देगा?
एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, "मंकेश भाई मसाज का आनंद ले रहे हैं, डिस्टर्ब न करें।" वहीं, किसी ने लिखा कि भाई आज संडे मना रहे हैं और असली वीकेंड का मजा यहीं ले रहे हैं। कई यूजर्स ने बंदर के मसाज करवाने के अंदाज पर मजेदार सवाल भी किए। एक यूजर ने पूछा, "बिल कौन मांगेगा?" वहीं, दूसरे ने लिखा कि आज तो भाई का पूरा मेकओवर होगा। एक अन्य यूजर ने बंदर को बार्बर का सबसे खास ग्राहक बता दिया। फिलहाल यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। बंदर का इतना शांत होकर मसाज करवाना देखकर यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed