{"_id":"69d2252fca625d69d000751b","slug":"man-was-riding-the-injured-dog-on-his-back-in-mountain-area-with-no-road-access-2026-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: कुत्ते की टूट गई थी टांग और बूरी तरह था घायल, फिर शख्स ने जो किया उसने लोगों का दिल जीत लिया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: कुत्ते की टूट गई थी टांग और बूरी तरह था घायल, फिर शख्स ने जो किया उसने लोगों का दिल जीत लिया
Sun, 05 Apr 2026 02:32 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:32 PM IST
सार
Viral Video: पहाड़ों में एक कुत्ते की टांग टूट गई थी और वो बूरी तरह घायल था। फिर एक शख्स ने उसे बचाने के लिए अपनी जान की बिना परवाह किए जो किया है उसकी लोग तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
कुत्ते की टूट गई थी टांग और बूरी तरह था घायल, फिर शख्स ने जो किया उसने लोगों का दिल जीत लिया
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: अक्सर देखा जाता है कि घायल व्यक्ति को तड़पता छोड़कर चले जाते हैं। लेकिन इस दुनिया कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो मानवता की मिसाल पेश करते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उन लोगों को सीख देने वाला है, जो किसी घायल व्यक्ति को सड़क पर तड़पता छोड़कर चले जाते हैं। इसने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया है।
विज्ञापन
अभी भी कुई लोगों में इंसानियत बची हुई है, जिसका उदाहरण यह वायरल वीडियो है। इसमें एक शख्स ने पहाड़ों से एक घायल कुत्ते को रेस्क्यू कर लाया है। पहाड़ों की शांत वादियों में शख्स ने एक अनोखी मानवता की कहानी लिखी है। इस रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पहाड़ों की कठिन और खतरनाक रास्तों पर यह इंसानियत देखने को मिली है। व्यक्ति ने अपनी जान की परवाह किए बिना घायल कुत्ते को बचाने के जो किया है, उसने लोगों के दिल को जीत लिया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति खड़ी चढ़ाई पर कुत्ते को एक टोकरी में पीठ पर रखकर चल रहा है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Viral Video: यूरोप में गन्ने के रस का ठेला लगाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
वीडियो में दिख रहा है कि शख्स ने पीछे बड़ी सी टोकरी टांग रखी है, जिसमें कुत्ता बैठा हुआ है। कुत्तों को लेकर वो पहाड़ी पर कई मील की चढ़ाई की है। सोशल मीडिया पर लोग शख्स की खूब तारीफ कर रहे हैं।
Viral Video: लड़कों को चलती बाइक पर खड़े होकर हीरोगिरी दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने वीडियो शेयर कही ऐसी बात
पहाड़ी इलाकों में शख्स को कुत्ता घायल अवस्था में मिला था। गंभीर रूप से घायल कुत्ते की टांग टूटी हुई थी। वो चल नहीं पा रहा था और किसी सुरक्षित स्थान पर भी नहीं जा सकता था। फिर भी किसी ने उसकी सहायता नहीं की थी। यह भी हो सकता है कि खड़ी चढ़ाई और खतरनाक रास्ता होने की वजह से लोगों ने उसकी मदद न की हो।
Artemis II: अंतरिक्ष से 54 साल पहले कैसी दिखती थी पृथ्वी? नासा ने शेयर की अद्भुत तस्वीरें
लेकिन इस शख्स ने हिम्मत दिखाई और कुत्ते को बचाने का फैसला किया है। शख्स ने इंसानियत की मिसाल करते हुए जानवर को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग शख्स की सराहना कर रहे हैं।