{"_id":"5ca49a4fbdec2214323f4494","slug":"malaysia-massive-waterspout-landfall-damage-around-50-buildings","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समुद्र के बीच दिखी तबाही की तस्वीर, खुली रह गईं लोगों की आंखें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
समुद्र के बीच दिखी तबाही की तस्वीर, खुली रह गईं लोगों की आंखें
Wed, 03 Apr 2019 05:24 PM IST
पंखुड़ी सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 03 Apr 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
प्राकृतिक आपदा भयावह हो सकती है और सबकुछ तहस-नहस करने की क्षमता रखती है, ये तो आप भी जानते होंगे।लेकिन हर प्राकृतिक आपदा आश्चर्यचकित करने वाली होती है। हाल ही में, मलेशिया के समुद्र में आए भूचाल का वीडियो देखकर आप भी आश्चर्य में पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
मलेशिया में ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए। मलेशिया के पेनांग आईलैंड के पास सोमवार को समुद्र में चक्रवात आया। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस भयानक आपदा से 50 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जलस्तंभ से कई घरों की छतें टूट गईं हैं। साथ ही, कई पेड़-पौधों भी नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, तांजंग टोकॉन्ग के किनारे करीब 5 मिनट तक समुद्र में चक्रवात आया। जैसे ही इसका जमीन से संपर्क हुआ तो वॉटरफॉल की तरह गिर गया। हालांकि, किसी भी व्यक्ति के जख्मी होने की खबर नहीं है।ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा- 'पेनांग के लोगों को लग रहा था कि ये चक्रवात है। लेकिन ये एक जलस्तंभ था। जो काफी भयावह था।'
Kuasa Allah, nak dijadikan cerita puting beliung jadi kt penang. Tp bila nk smpai ke darat dia trus hilang. Alhamdulillah nothing serius pic.twitter.com/jLUxMqXW89
— Izz (@izskyline) April 1, 2019