फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Madhya Pradesh Morwa City Wiped Out From Singrauli More Than 20000 Houses Razed To Ground

Viral News: भारत का यह शहर बन जाएगा इतिहास, जानिए आखिर क्या है वजह

Thu, 06 Mar 2025 08:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 06 Mar 2025 08:22 PM IST
सार

Viral News: सिंगरौली जिले के मोरवा में 20000 से ज्यादा मकान तोड़े जाएंगे। नार्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड ने इसे लेकर एक मास्टर प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत कोयला के उत्पादन को बढ़ाने के लिए मोरवा को हटाया जाएगा।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Morwa City Wiped Out From Singrauli More Than 20000 Houses Razed To Ground
भारत का यह शहर बन जाएगा इतिहास, जानिए आखिर क्या है वजह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Viral News: किताबों और कहानियों में कई शहरों के बारे में पढ़ने और सुनने को मिलता है, जो अब नहीं है। बताया जाता है कि कई जगहें समुद्र में डूब गईं, तो वहीं कुछ जगहों से लोग चले गए। अब एक मध्य प्रदेश का एक शहर भी इतिहास बनने वाला है। दरअसल, इस शहर में कोल का भंडार मिला है, जिसके कारण वहां से लोगों का हटाया जाएगा। 

विज्ञापन


राज्य सिंगरौली जिले के मोरवा में 20000 से ज्यादा मकान तोड़े जाएंगे। नार्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड ने इसे लेकर एक मास्टर प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत कोयला के उत्पादन को बढ़ाने के लिए मोरवा को हटाया जाएगा।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा विस्थापन

साल 2032 तक यह विस्थापन पूरा होने की संभावना है। इसमें एनसीएल का मुख्यालय और आवासीय कॉलोनी भी शामिल है। कंपनी की योजना यहां पर आने वाले दस सालों में कोयला उत्पादन शुरू करना है। कोल इंडिया के बोर्ड ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। इसलिए, मोरवा को अब कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Zara Hatke: क्या पृथ्वी पर फिर दिखेंगे विलुप्त विशालकाय हाथी? वैज्ञानिकों को मिली ये बड़ी सफलता


एक लाख लोग होंगे विस्थापित 

एनसीएल की इस योजना से सिंगरौली को बड़ा झटका लगा है। इसके तहत करीब एक लाख लोगों को विस्थापित किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोरवा में करीब 20 हजार मकान हैं। माना जा रहा है कि यह एशिया का सबसे बड़ा नगरीय विस्थापन होगा। कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए यह विस्थापन होगा। विस्थापित होने वाले लोगों को कहां पर बसाया जाएगा, अभी इसकी इस योजना तैयार की जा रही है। 

Viral: शख्स ने हाथों से किया ऐसा जादू, अपना ही चेहरा देख मुस्कुराने लगी बच्ची, मासूमियत ने जीता लोगों का दिल

जिले का है महत्वपूर्ण शहर 

सिंगरौली जिले का मोरवा शहर कोयला के खनन के लिए प्रसिद्ध है। कोयला उत्पादन में यह इलाका अग्रणी है। देशभर में यहां के कोयले का इस्तेमाल किया जाता है। मोरवा में करीब 600 मिलियन टन कोयले का भंडार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed